{"_id":"5c1fb071bdec22570d2dd3ce","slug":"dabang-delhi-k-c-beat-bengal-warriors-by-37-31-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: दबंग दिल्ली की शानदार जीत, बंगाल वॉरियर्स को 37-31 से रौंदा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: दबंग दिल्ली की शानदार जीत, बंगाल वॉरियर्स को 37-31 से रौंदा
Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग दिल्ली ने रविवार को प्रो कबड्डी 2018 के 126वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को पर शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने बंगाल को 37-36 से मात दी।
विज्ञापन
इस मुकाबले में दबंग दिल्ली की तरफ से मेराज शेख ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 रेड में 13 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि रविंदर पहल 5 टैकल में 2 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंदर सिंह ने 19 रेड में 9 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि भुपेंदर सिंह 3 टैकल में 2 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में दंबग दिल्ली को 23 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल वॉरियर्स को 18 रेड प्वाइंट्स, 9 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन