{"_id":"5c01898bbdec2241454bbc1d","slug":"dabang-delhi-beat-jaipur-pink-panthers-by-48-35-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी 2018: दिल्ली की घर में जीत से शुरुआत, जयपुर को 48-35 से हराया ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रो कबड्डी 2018: दिल्ली की घर में जीत से शुरुआत, जयपुर को 48-35 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) छह के घरेलू चरण की शुरुआत जीत के साथ की। मेराज शेख की अगुआई में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 48-35 से पराजित किया।
विज्ञापन
दिल्ली के लिए मेराज (15), नवीन कुमार (9) और चंद्रन रंजीत (9) की त्रिमूर्ति ने मिलकर कुल 33 अंक जुटाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। जयपुर की टीम धीमी शुरुआत से नहीं उबर सकी और दिल्ली के प्रदर्शन के आगे घुटने टेक दिए।
विज्ञापन
दिल्ली की यह 14 मैचों में छठी जीत है और वह छह जीत से जोन ए में 39 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, तमिल थलाईवाज और पटना पाइरेट्स के बीच मुकाबला 35-35 से बराबरी पर छूटा
विज्ञापन