फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cycling Championships: Daughters won gold in Asian Junior Cycling, India won four medals on the first day

Cycling Championships: बेटियों ने एशियाई जूनियर साइक्लिंग में जीता सोना, भारत ने पहले दिन जीते चार पदक

Thu, 22 Feb 2024 08:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Feb 2024 08:37 AM IST
सार

सीनियर और जूनियर वर्ग में हो रही पेरिस ओलंपिक क्वालिफाइंग इस चैंपियनशिप में 18 देश शिरकत कर रहे हैं। पैरा टीम स्प्रिंट में अरशद शेख, जलालुद्दीन अंसारी, बासवाराज की टीम को फाइनल में मलयेशिया से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Cycling Championships: Daughters won gold in Asian Junior Cycling, India won four medals on the first day
सबीना, सरिता, जेना और निया ने जीता स्प्रिंट का स्वर्ण - फोटो : CFI

विस्तार

बेटियों ने एशियाई साइक्लिंग चैंपियनशिप में भारत को स्वर्णिम शुरुआत दिलाई। आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में बुधवार को जूनियर वर्ग में सरिता कुमारी, निया सेबेस्टियन, जायना मोहम्मद अली पीरखान और सबीना ने स्प्रिंट इवेंट में मजबूत कोरिया को हराकर चैंपियनशिप में देश का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। भारत ने चैंपियनशिप के पहले दिन एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। भारत ने एक रजत पैरा टीम स्प्रिंट इवेंट में, दूसरा रजत पुरुषों की जूनियर टीम स्प्रिंट इवेंट में जीता, जबकि कांस्य पदक लड़कियों की जूनियर टीम परस्यूट इवेंट में मिला।
विज्ञापन


अंतिम रेस में कोच ने बदला रायडर
स्प्रिंट टीम के कोच राहुल के मुुताबिक उन्होंने रणनीति के तहत तीसरी और अंतिम रेस में सबीना की जगह पर जायना को उतारा, जिसका फायदा मिला। जायना थकी हुई नहीं थीं, जिसके चलते भारत ने 53.383 सेकंड का समय निकाला, जो कोरियाई रायडरों से बेहतर था। राहुल के मुताबिक उन्होंने पहली दो रेस में सरिता, निया और सबीना को उतारा था। तीसरी रेस में कोरिया रायडर के फाल्स स्टार्ट का भी भारतीय टीम को फायदा मिला। केरल की निया ने कहा कि एशिया की सबसे मजबूत टीम को हराना किसी सपने के सच होने जैसा है।
विज्ञापन


18 देश शिरकत कर रहे हैं
सीनियर और जूनियर वर्ग में हो रही पेरिस ओलंपिक क्वालिफाइंग इस चैंपियनशिप में 18 देश शिरकत कर रहे हैं। पैरा टीम स्प्रिंट में अरशद शेख, जलालुद्दीन अंसारी, बासवाराज की टीम को फाइनल में मलयेशिया से हार का सामना करना पड़ा। जूनियर वर्ग की पुरुष टीम स्प्रिंट में नारायण महतो, सैयद खालिद बागी, एम वताबा मितेई की तिकड़ी ने 47.93 सेकंड का समय लिया, लेकिन कोरियाई टीम ने उनसे बेहतर समय निकालकर स्वर्ण जीता। जूनियर परस्यूट में हर्षिता जाखड़, सुहानी कुमारी, जेपी धन्याधा, भूमिका ने ताइवान को हराकर कांस्य जीता। द. कोरिया ने स्वर्ण और कजाखस्तान ने रजत जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed