फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   CWG 2018: twitter reaction on sanjita chanu, Rajyavardhan Rathore and sehewag Congrats to her

CWG 2018: 'भारतीय नारी सब पर भारी' चानू के लिए लगा बधाइयों का तांता

Fri, 06 Apr 2018 09:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
CWG 2018: twitter reaction on sanjita chanu, Rajyavardhan Rathore and sehewag Congrats to her
संजीता चानू

गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर संजीता चानू ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। संजीता ने 53 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने स्नैच राउंड में (81किग्रा, 83किग्रा, 84किग्रा) का भार उठाया। वहीं, क्लीन ऐंड जर्क राउंड में उन्होंने पहली बार 104 किलोग्राम, दूसरे बार 108 किलोग्राम का भार उठाकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया। 53 किलोग्राम की कैटेगरी में स्नैच में यह अब तक का सबसे अधिक वजन है। 

विज्ञापन


मुकाबले में उन्होंने पीएनजी की लोआ डिका को मात दी। लोआ ने कुल योग 182 किग्रा के साथ दूसरे स्थान पर रही और उन्हें सिल्वर मेडल मिला, जबकि कनाडा की रचेल लेब्लांग को 181 के कुल योग के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि संजीता चानू के इस गोल्ड मेडल के साथ ही भारत अब मेडल सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। अब तक के मुकाबले में भारत ने दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक हासिल किए है। तीनों ही मेडल वेटलिफ्टिंग में हासिल हुए हैं। पहला गोल्ड मेडल पहले दिन मीराबाई चानू ने और गुरुराज ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। वहीं, दूसरे दिन संजीता ने भारत को गोल्ड दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चानू के स्वर्ण पदक जीतने पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर चानू को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'दोबारा हमेशा एक आकर्षक होता है! आज सुबह कितनी अच्छी शुरुआत हुई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और अपने उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए संजीता चानू को बधाई। 2014 में ग्लासगो में गोल्ड के बाद,  कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में वेटलिफ्टिंग के रूप में भी एक गोल्ड! बहुत गर्व है तुम पर!'


CWG 2018: twitter reaction on sanjita chanu, Rajyavardhan Rathore and sehewag Congrats to her
संजीता चानू

वहीं, टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने भी ट्वीट कर संजीता चानू को बधाई दी। उन्होंने लिखा, भारतीय नारी सब पर भारी। एक और गोल्ड। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में 53 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने के संजीता चानू को बधाई। ग्लासगो (48 किग्रा)के बाद यह उसका दूसरा स्वर्ण पदक है। तुमको चैंपियन होने पर गर्व है।'




एक यूजर ने लिखा, '53 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने के लिए संजीता चानू को बधाई। भारत को दूसरी बार स्वर्ण पदक दिलाया।'


CWG 2018: twitter reaction on sanjita chanu, Rajyavardhan Rathore and sehewag Congrats to her
संजीता चानू

एक यूजर ने लिखा, ' कॉमनव्लेथ गेम्स 2018 में वेटलिफ्टर संजीता चानू ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। गोल्डेन गर्ल बहुत अच्छे! रिकॉर्ड स्मैशिंग और अरबों भारतीयों का दिल जीतने के लिए शुभकामनाएं।'




बता दें कि पिछले कॉमनवेल्थ खेलों में 48 किलोग्राम की कैटेगरी में गोल्ड और सिल्वर दोनों ही मेडल भारत के नाम रहे थे। उस समय महज 20 साल की उम्र में संजीता चानू ने भारत की ही मीराबाई चानू को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed