cwg 2018: देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के सजदे में झुका ट्विटर, राष्ट्रपति ने दी बधाई
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन मंगलवार भी भारत के लिए काफी शानदार रहा। भारत की स्टार महिला शूटर हीना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। हीना के इस मेडल के साथ ही भारत के खाते में अब तक 11 गोल्ड मेडल आ चुके हैं।
बता दें कि हीना सिद्धू कुल 38 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शूटर एलिना गलिआबोविच 35 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ स्थान पर रही और सिल्वर मेडल जीता।
वहीं, तीसरे स्थान पर रही मलेशिया के आलिया सजान को 26 अंकों के साथ ब्रॉन्ड मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा फाइनल इवेंट के इस मुकाबले में भारत की ही एक अन्य महिला शूटर अनु सिंह 15 प्वाइंट के साथ छठे स्थान पर रही। याद हो कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में यह हीना का दूसरा मेडल था। इसके पहले उन्होंने 10 मीटर शूटिंग प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल पर निशाना दागा था।
हीना के इस बेहतर प्रदर्श के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'हीना सिद्धू को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बधाई।'
Hearty congratulations to @HeenaSidhu10 for winning GOLD in Women's 25m Pistol event at #GC2018; the nation is proud of you #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 10, 2018
इसके अलावा राष्ट्रपति ने सचिन चौधरी को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, सचिन चौधरी को मेन्स हेवीवेट पार-पावरलेफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई।'
Congratulations Sachin Chaudhary for winning Bronze medal in Men's Heavyweight Para-powerlifting event at #GC2018 #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 10, 2018
इसके अलावा केन्द्रीय खेल मेंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्वीट कर हीना सिद्धू को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'एक गोल्डेन रिकॉर्ड। भारतीय महिला खिलाड़ी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही हैं। 25 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई।'
A Golden Record!
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) April 10, 2018
Indian women don't just believe in winning medals, they like shattering records in doing so!
Congratulations 🎉 to @HeenaSidhu10 for snatching a 🥇 in the 25 m air pistol event with a record setting performance. Women power roaring at #CWG2018 #IndiaAtCWG pic.twitter.com/wo9Rn2fkKB
बता दें कि अभी तक भारत के खाते में कुल 21 मेडल आए हैं, जिनमें 11 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल है।