फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   CWG 2018: Manu Bhaker wins Gold in Womens 10m Air Pistol, Heena Sidhu bags Silver 

CWG 2018: चौथे दिन भारत को मिली दो स्वर्णिम सफलता, मनु ने जीता गोल्ड तो हीना का सिल्वर पर कब्जा

Sun, 08 Apr 2018 12:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
CWG 2018: Manu Bhaker wins Gold in Womens 10m Air Pistol, Heena Sidhu bags Silver 
मनु और हीना

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन रविवार को भारत को एक और स्वर्णिम सफलता मिली। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर ने गोल्ड मेडल जीता। आखिरी शॉट में भाकर ने 10.4 अंक हासिल करके गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, सिल्वर मेडल हीना सिद्धू ने जीत लिया है। मुकाबले में 16 साल की मनु ने रिकॉर्ड कुल 240.9 अंकों से साथ गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि हीना 234.0 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ऐलेना गालीबॉविच को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। हीना के कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीतने पर उसकी रोमिंदर कौर सिद्धू ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मेरी बेटी ने मेरे शहर और पूरे देश को गौरवान्वित कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि कॉमनवेल्थ में अब तक भारत ने कुल छह गोल्ड जीते हैं। इनमें से 5 गोल्ड भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। अब तक मिले छह गोल्ड में से 3 गोल्ड मेडल महिला वेटलिफ्टर्स और एक गोल्ड शूटर पूनम यादव ने जीते हैं। इसके अलावा तीसरे दिन भारत के ही वेंकट राहुल रगला और सतीश शिवलिंगम ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड जीता था। इससे पहले खेल के पहले दिन भारत की महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और दूसरे दिन संजीता चानू ने भी गोल्ड जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed