फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   cwg 2018 gold medalist Mary Kom express her immotional views, say we perform better in Asian Games

गोल्ड कोस्ट में गोल्ड जीतने के बाद 'सुपरमॉम' मेरीकॉम को और मेडल्स की आस, दिया यह भावुक बयान

Sun, 15 Apr 2018 03:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
cwg 2018 gold medalist Mary Kom express her immotional views, say we perform better in Asian Games
एमसी मेरीकॉम - फोटो : PTI

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का सफर रविवार को खत्म हुआ। 11 दिन तक चले इस इवेंट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा। भारत के खाते में कुल 26 गोल्ड मेडल के साथ 66 मेडल्स आए, जिसमें 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज शामिल है।

विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के समापन के बाद खिलाड़ी धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट से वापस लौट रहे हैं। भारत पहुंचते ही सबका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इस बीच भारतीय महिला स्टार शूटर तेजस्विनी सावंत का पुणे एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। तेजस्विनी ने 50 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

 

गोल्ड कोस्ट में इस बार महिलाओं का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। महिलाओं ने देश के नाम कई गोल्ड मेडल इकठ्ठे किए। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के 10वें दिन की शुरुआत में देश की स्टार महिला मुक्केबाज मेरीकॉम ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी। उन्होंने नॉर्थन आयरलैंड की क्रिस्टीना ओकोहारा को 48 किलोग्राम की कैटगरी के फाइनल में 5-0 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में यह मेरीकॉम का पहला पदक है।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद मेरीकॉम ने दिया यह भावुक बयान

cwg 2018 gold medalist Mary Kom express her immotional views, say we perform better in Asian Games
मेरीकॉम

गोल्ड मेडल जीतने के बाद मेरीकॉम ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीत सकी। मैं अपने देशवासियों को धन्यवाद देना चाहती हूं। इस साल हमने बॉक्सिंग में 9 मेडल्स जीते हैं। आगे मैं और मेहनत करुंगी, जिससे आने वाले एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।'
 


बता दें कि इससे पहले मेरीकॉम ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने बेटे को याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था,  'मैं अपना गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल अपने 3 बेटों रेचुंगवर, खुपनेवर और प्रिंस को समर्पित करती हूं। उन्होंने कॉल करके पूछा है कि मां, घर कब आ रही हो। मैं अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और साई को मुझमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देती हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed