फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   CWG 2018: 15 year old Anish Bhanwala creats history by winning gold medal in shooting

15 वर्षीय अनीश ने CWG में रचा इतिहास, CBSE ने दी थी बाद में बोर्ड एग्जाम देने की इजाजत

Fri, 13 Apr 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
CWG 2018: 15 year old Anish Bhanwala creats history by winning gold medal in shooting
गोल्डकोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ खेल में भारत ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ से ज्यादा गोल्ड मेडल जीत लिए। यह कमाल शुक्रवार को 15 वर्षीय अनीश बनवाल की पिस्टल से हुआ। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल्स में चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए अनीश ने गोल्ड मेडल जीत लिया। अपना पहला कॉमनवेल्थ खेल रहा यह नौजवान भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गया।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जिले के कसांदी गांव में पैदा हुए अनीश कम उम्र से ही शूटिंग के प्रति आकर्षित थे। शूटिंग को महंगा खेल माना जाता है। सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अनीश की रूचि देखते हुए घरवालों ने भी सपोर्ट किया। परिवार का दूर-दूर तक खेलों से कोई संबंध नहीं था। करनाल शूटिंग रेंज में अभ्यास करने के लिए इनके पिता ने पिस्टल तक उधार ली थी। 2014 में बेटे के बेहतर करियर के लिए पूरा परिवार हरियाणा से दिल्ली आ बसा, जहां उसे बेहतर ट्रेनिंग मिल सके।
विज्ञापन

CWG 2018: 15 year old Anish Bhanwala creats history by winning gold medal in shooting
हरियाणा के 15 साल के अनीश भानवाल ने अपने पहले कॉमनवेल्थ में ही भारत के लिए गोल्ड जीत लिया। अनीश की इस जीत पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।
 


कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने भी अनीश को बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed