{"_id":"5e6f02868ebc3ea81577aa6c","slug":"covid19-five-time-world-champion-vishwanathan-anand-forced-to-isolate-himself-stranded-in-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद जर्मनी में फंसे, 50 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद को किया पृथक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद जर्मनी में फंसे, 50 वर्षीय खिलाड़ी ने खुद को किया पृथक
Mon, 16 Mar 2020 10:07 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के तेजी से दुनियाभर में फैलने की वजह से खेल जगत में भी हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से विभिन्न खेलों पर के आयोजनों पर लगाम लग गया है। इतना ही नहीं कई जगह खिलाड़ियों को भी इसके प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ताजा मामला भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद से जुड़ा है। आनंद जर्मनी में बुंदेसलिगा शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने गए थे और उन्हें सोमवार (16 मार्च) को भारत वापस लौटना था। लेकिन तमाम तरह की पाबंदियों और मुश्किल हालात को देखते हुए उन्हें जर्मनी में ही रुकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं फरवरी में जर्मनी पहुंचे आनंद ने खुद को एक हफ्ते के लिए पृथक कर लिया है। आनंद ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया कि यह उनके लिए एक असामान्य सा अनुभव है, उन्हें पहली बार खुद को पृथक करना पड़ा है। फिलहाल कहा जा रहा है कि 50 वर्षीय आनंद अब महीने की आखिरी में चेन्नई वापस लौटेंगे।