{"_id":"60ba5232c052d15152361507","slug":"covid-positive-milkha-singh-stable-in-icu-wife-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: महान धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, अब पत्नी की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना: महान धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, अब पत्नी की तबीयत बिगड़ी
Fri, 04 Jun 2021 09:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:47 PM IST
सार
मिल्खा सिंह की हालत कल की तुलना में आज बेहतर और स्थिर है। वहीं, उनकी 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है और उनकी हालत खराब हो गई है
विज्ञापन
मिल्खा सिंह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है लेकिन उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है। पीजीआईएमईआर ने बयान में कहा कि मिल्खा सिंह गुरुवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन
पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने कहा, 'उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज बेहतर और स्थिर है।' कुमार ने कहा कि पीजीआईएमईआर में तीन डॉक्टरों की टीम मिल्खा सिंह की कड़ी निगरानी कर रही है। मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है और उनकी हालत खराब हो गई है। अस्पताल ने कहा, 'निर्मल कौर की हालत बिगड़ गई है और आक्सीजन की जरूरत बढ गई है।'
विज्ञापन
इससे पहले दिन में, मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा सिंह ने भी कहा कि उनके पिता की स्थिति स्थिर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया किया, जिन्होंने फोन कर के मिल्खा सिंह की स्थिति का जायजा लिया था। जीव ने ट्वीट में लिखा, 'अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर फोन पर मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद।' मोदी ने शुक्रवार को मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि प्रतिष्ठित पूर्व एथलीट 'टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद और प्रेरित करने' के लिए जल्द ही वापस आएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मिल्खा को रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वह इसके बाद घर में भी ऑक्सीजन की मदद पर थे। मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गए थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया। एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे।