फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   covid-19: Indian table tennis player takeme sarkar stuck in Spain due to coronavirus

कोरोना वायरस के कारण स्पेन में फंसीं भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमी सरकार

Thu, 26 Mar 2020 10:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Mar 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
covid-19: Indian table tennis player takeme sarkar stuck in Spain due to coronavirus
ताकेमी सरकार - फोटो : ट्विटर

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमी सरकार कोविड-19 महामारी के चलते उड़ानों की आवाजाही बंद होने के कारण स्पेन में फंसे हुईं हैं, जहां वह स्पेनिश लीग में खेलने गई थीं। वह स्पेन की राजधानी मैड्रिड से लगभग 12 किमी दूर स्थित मालेगा में स्पेनिश टेबल टेनिस लीग में खेलने के लिए गई थीं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली 14वीं रैंकिंग की भारतीय खिलाड़ी को 24 मार्च को वापस लौटना था। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑडियो संदेश में कहा, ‘मैं सुरक्षित हूं। मेरे क्लब के सदस्य काफी सहयोग कर रहे हैं। वे मुझे भोजन और अन्य जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं स्वदेश से मिलने वाले समर्थन से भी खुश हूं। मेरे कोच और संघ के अधिकारी लगातार मेरे संपर्क में है। मुझे 11 मई का टिकट मिला है और उम्मीद है कि तब तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और मैं वापस लौट जाऊंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन




ताकेमी अभी सागरिका मुखर्जी और मोमिता दत्ता के साथ मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन है। उन्होंने कहा, ‘मैं सारे दिन घर में रहती हूं और खुद ही खाना बनाती हूं। जापान की तीन अन्य लड़कियां भी यहां पर मेरे साथ हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed