कोरोनाः खेल मंत्रालाय ने सभी राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप किया बंद, पीएसल पर भी लगा ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्रालाय ने कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी को देखते हुए एथलीटों के सभी राष्ट्रीय शिविरों को अगले आदेश तक स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की, हालांकि टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविर जारी रहेंगे। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र भी स्थगित रहेंगे।
रिजिजू ने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारतीय खेल प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि ओलंपिक 2020 की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविरों को छोड़ कर, शेष सभी राष्ट्रीय शिविर स्थगित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्रों में अकादमिक प्रशिक्षण भी स्थगित रहेंगे।
सरे काउंटी के छह खिलाड़ियों को आईसोलेशन में रखा गया
कोरोना वायरस के चलते इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट भी प्रभावित हो रही है। सरे काउंटी के छह खिलाड़ियों को गले में दर्द और बुखार के बाद सेल्फ आईसोलेशन में रहने को कहा गया है। पाकिस्तान सुपर लीग खेल रहे इंग्लैंड खिलाड़ी जेसन रॉय भी सोमवार रात लंदन लौट आए।
पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले टले
ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट को मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। लीग में सबसे आगे चल रही न्यू साउथ वेल्स की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। आयरलैंड की टीम ने भी अपना जिम्बाब्वे दौरा फिलहाल के लिए टाल दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग के भी बाकी के मैच फिलहाल के लिए टाल दिए गए हैं। इस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले आज यानी 17 मार्च को होने थे, लेकिन इससे कुछ ही घंटे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कोरोना वायरस के कारण इसे फिलाहल के लिए स्थगित कर दिया।
IMPORTANT ANNOUNCEMENT#HBLPSLV postponed, to be rescheduled. More details to follow in due course.
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 17, 2020
Office of MoS Youth Affairs & Sports, Kiren Rijiju: Due to Covid-19, Sports Authority of India has decided that academic training in National Centre of Excellence & STCs shall be suspended till further order.
— ANI (@ANI) March 17, 2020