फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus in effect on Sports WTA and ATP postpone session until June 7 due to Corona virus

कोरोना की वजह से FIH हॉकी प्रो लीग 17 मई तक टला, WTA और ATP ने सात जून तक सत्र स्थगित किया

Thu, 19 Mar 2020 11:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 19 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in effect on Sports WTA and ATP postpone session until June 7 due to Corona virus
एटीपी कप - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी पुरुष और महिला पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट सात जून तक स्थगित कर दिए हैं। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने बुधवार को घोषणा की कि क्लेकोर्ट का पूरा सत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा। इससे एक दिन पहले फ्रेंच ओपन ने घोषणा की थी मई में क्ले कोर्ट पर होने वाला वर्ष का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह अप्रैल के आखिर या मई के शुरू तक टूर्नामेंटों को निलंबित कर सकता है। नई घोषणा के बाद जिन टूर्नामेंट पर असर पड़ेगा में उनमें पुरुष और महिलाओं के मैड्रिड और रोम टूर्नामेंट भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन टूर्नामेंट को रद्द किया गया है उनमें डब्ल्यूटीए के स्ट्रासबोर्ग (फ्रांस) और रबात (मोरक्को) तथा एटीपी के म्यूनिख, पुर्तगाल, जेनेवा और फ्रांस के लियोन में होने वाले टूर्नामेंट शामिल हैं। दोनों टूर ने कहा कि आगामी नोटिस तक रैंकिंग जस की तस बनी रहेगी और उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने अपने निचली श्रेणी के टूर्नामेंट को सात जून तक रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • एफआईएच हॉकी प्रो लीग स्थगित

इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी की वजह से एफआईएच हॉकी प्रो लीग को 17 मई तक टाल दिया गया है। जर्मनी बनाम भारत (25-26 अप्रैल) और ग्रेट ब्रिटेन बनाम भारत (2-3 मई) के मैच को होल्ड पर रखा गया है। वहीं, इंग्लैंड फुटबॉल सीजन को अगले आदेश तक 30 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

  • अफ्रीकी नेशंस चैंपियनशिप स्थगित

कैमरून में चार से 25 अप्रैल तक होने वाली अफ्रीकी नेशंस चैंपियनशिप अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ ने एक बयान में कहा ,‘दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में यहां कोविड 19 का संक्रमण उतना नहीं है लेकिन कोई कयास लगाना मुश्किल है।’

इसने कहा, ‘विभिन्न सरकारों द्वारा लगाई गई बंदिशों और एहतियाती कदमों केचलते लोगों के लिए यात्रा करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर हमने यह फैसला लिया है।’
 

  • कोरोना वायरस की वजह से डच, स्पेनिश और मोनाको फॉर्मुला 1 ग्रैंड प्रिक्स को स्थगित कर दिया गया है।
  • नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएआरआई) ने ओलंपिक चयन बैठक ट्रायल को स्थगित कर दिया है। 
  • खिलाड़ियों की शिकायत के बाद आखिरकार तुर्की की खेल लीग को निलंबित कर दिया गया।

पेस ने कहा-घबराएं नहीं, फर्जी खबरों से बचें

Coronavirus in effect on Sports WTA and ATP postpone session until June 7 due to Corona virus
लिएंडर पेस - फोटो : getty

घातक कोरोना वायरस के कारण विश्व भर के 157 देशों में अब तक 8809 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2,18,631 लोग संक्रमित हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 169 पर पहुंच गई है।

दक्षिण अफ्रीकी गोल्फर विक्टर लेंज को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। पीजीए टूर ने यह जानकारी दी। विश्व में 1215वें नंबर के खिलाड़ी लेंज को मैक्सिको में पीजीए टूर से लौटने के बाद दक्षिण अफ्रीका में विक्टर लेंज की गई जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

पीजीए टूर ने बयान में कहा कि हम विक्टर के अपनी बीमारी के तुरंत खुलासे की सराहना करते हैं। इससे पीजीए टूर को उन लोगों को सतर्क करने का मौका मिल गया जो इस सत्र में लेटिन अमेरिका पीजीए टूर के दौरान उनके संपर्क में आए थे।

कोरोना वायरस का अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तरफ गोल्फ पर भी प्रभाव पड़ा है तथा उसकी दो प्रमुख प्रतियोगिताएं मास्टर्स और पीजीए चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed