फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus 2020 World Athletics Indoor Championships postponed in China

कोरोना वायरस के कारण चीन में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टली

Thu, 30 Jan 2020 10:18 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 30 Jan 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus 2020 World Athletics Indoor Championships postponed in China
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप चीन के नानजिंग में आयोजित होनी थी, लेकिन अब यह कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए टल गई। वर्ल्ड एथलेटिक्स अथॉरिटी ने बुधवार को बताया कि यह टूर्नामेंट इसी साल 13 से 15 मार्च के बीच होना था, लेकिन अब यह मार्च 2021 में आयोजित होगा। पहले इस टूर्नामेंट को दूसरे देश में कराने पर चर्चा हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

विज्ञापन


वर्ल्ड एथलेटिक्स अथॉरिटी के मुताबिक, कोरोना वायरस का चीन के ज्यादातर शहरों में असर दिख रहा है। हमारे एथलीट इस चैंपियनशिप के लिए तैयार हैं। ऐसे में हम इसे रद्द भी नहीं करना चाहते थे। अब हम अपने सहयोगी नानजिंग प्रबंधन कमेटी के साथ मिलकर इसे 2021 में आयोजित करने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


चीन में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 170 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चीन समेत दुनियाभर में इस रोग से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई है। मृतकों और मरीजों की बढ़ती संख्या देख भारत समेत दुनियाभर के देश दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत समेत चार देशों ब्रिटेन, रूस, इंडोनेशिया और म्यांमार ने चीन की उड़ानों को रद्द कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे चीन की यात्रा करने से बचें। भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली-शंघाई उड़ान को 31 जनवरी से 14 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed