फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Congress leader Alka Lamba engages in war of words with Olympic medalist Yogeshwar Dutt

पीएम मोदी पर अलका लांबा ने किया आपत्तिजनक ट्वीट, फिर पहलवान योगेश्वर दत्त से भिड़ गईं

Mon, 06 Apr 2020 10:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 06 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Alka Lamba engages in war of words with Olympic medalist Yogeshwar Dutt
योगेश्वर दत्त और अलका लांबा - फोटो : ट्विटर

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के एक विवादित ट्वीट ने सोशल मीडिया पर शीत युद्ध शुरू कर दिया है। दुनियाभर में जारी कोरोना महामारी के बीच में देश में जबरदस्त राजनीति शुरू हो सकती है। 'आप' से कांग्रेस में पहुंची दिल्ली की नेत्री अलका लांबा ने ट्विटर पर पहलवान योगेश्वर दत्त को आपत्तिजनक भाषा में संबोधित किया, जिसके बाद बजरंग पूनिया भी अपने गुरू योगेश्वर के पक्ष में कूद पड़े। राजनीति और खेल जगत की इन हस्तियों के बीच जारी इस 'ट्विटर वॉर' में आखिर क्या है नरेंद्र मोदी की भूमिका, जानिए आगे।

विज्ञापन
Trending Videos

अलका लांबा ने साधा मोदी पर निशाना

दरअसल, अलका लांबा ने 5 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो ट्वीट की। मोदी इस फोटो में संघ की गणवेश में नजर आ रहे हैं। फोटो के माध्यम से अलका ने संघ और भारतीय जनता पार्टी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 


जिसके बाद बीजेपी की टिकट पर हरियाणा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके योगेश्वर ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कांग्रेस नेत्री को अपने अंदाज में जवाब दिया था।

 

इस पर अलका लांबा ने योगेश्वर और उनके परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी। ट्वीट का जवाब देते हुए ओलंपिक पदकधारी योगेश्वर दत्त ने इसे ओछी मानसिकता और मानसिक दिवालियापन का परिचायक बताया। साथ ही साथ महिला कार्ड खेलने की राय भी दे डाली।
 

ट्विटर पर इसकी खूब आलोचना भी हो रही है। बीजेपी और कांग्रेसी समर्थक आपस में तो भिड़ ही रहे हैं। देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया ने भी अलका लांबा के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए अपनी राय रखी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed