फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Commonwealth Games Indian Table Tennis team will go to Portugal for Commonwealth Games preparations Achanta Sharath Kamal will lead

Commonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए पुर्तगाल जाएगी टेबल टेनिस टीम, अचंता शरत कमल करेंगे अगुआई

Sat, 02 Jul 2022 07:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Jul 2022 07:01 PM IST
सार

शरत के अलावा पुरुष टीम के अन्य सदस्य सानिल शेट्टी, गुणशेखरन साथियान, हरमीत देसाई और मानुष हैं। महिला टीम में श्रीजा अकुला, रीथ टेनिसन, मनिका बत्रा, दिया चिताले और स्वस्तिका घोष शामिल हैं।

विज्ञापन
Commonwealth Games Indian Table Tennis team will go to Portugal for Commonwealth Games preparations Achanta Sharath Kamal will lead
अचंता शरत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कमल आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तीन से 10 जुलाई तक पुर्तगाल दौरे पर 10 सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम की अगुआई करेंगे। टीम में पांच पुरुष और इतनी ही महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिनके साथ दो कोच रमन सुब्रमण्यम और अनिंदिता चक्रवर्ती जाएंगे। 
विज्ञापन


शरत के अलावा पुरुष टीम के अन्य सदस्य सानिल शेट्टी, गुणशेखरन साथियान, हरमीत देसाई और मानुष हैं। महिला टीम में श्रीजा अकुला, रीथ टेनिसन, मनिका बत्रा, दिया चिताले और स्वस्तिका घोष शामिल हैं।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मंजूरी के अधीन इस दौरे को मंजूरी दी। शरत कमल अपने पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे और वह सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। शरत ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘ हम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। हम मैच अभ्यास और ट्रेनिंग शिविर के लिए पुर्तगाल जा रहे हैं। टूर के बाद हंगरी में डब्ल्यूटीटी टूर्नामेंट होगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शरत मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ जोड़ी बनाएंगे। शरत ने पिछले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मौमा दास के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में पदक जीते थे जिससे वे तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed