फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Commonwealth Games India mens boxing team declared Shiva won in trials Sumit and Mohammad Hussamuddin were also selected along with amit Panghal

Commonwealth Games: भारत की मुक्केबाजी टीम घोषित, ट्रायल में शिवा जीते, पंघाल के साथ सुमित और हसीमुद्दीन भी चुने गए

Thu, 02 Jun 2022 11:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Jun 2022 11:24 PM IST
सार

2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो) गत राष्ट्रीय चैंपियन सुमित (75 किलो),आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो) भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन
Commonwealth Games India mens boxing team declared Shiva won in trials Sumit and Mohammad Hussamuddin were also selected along with amit Panghal
अमित पंघाल और शिवा थापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने गुरुवार को ट्रायल्स जीतकर आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। विश्व चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल ने 51 भारवर्ग में जीत दर्ज की जबकि थापा ने 63.5 किलो वर्ग में ट्रायल जीता।
विज्ञापन


इनके अलावा 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो) गत राष्ट्रीय चैंपियन सुमित (75 किलो),आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो) भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन

 
पंघाल ने सेना के मुक्केबाज दीपक को बंटे हुए फैसले पर 4-1 से हराया। पंघाल ने गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। विश्व चैँपियनशिप 2015 के कांस्य पदक विजेता थापा ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक को 5-0 से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 57 भारवर्ग में हसीमुद्दीन ने 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट को 4-1 से हराया। रेलवे के रोहित ने उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप यादव को वेल्टरवेट वर्ग में 3-2 से मात दी। सुमित, आशीष, संजीत और सागर सभी ने 5-0 से जीत दर्ज की। भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। महिला वर्ग के ट्रायल अगले सप्ताह होंगे।


भारतीय टीम: अमित पंघाल (51 किलो),शिवा थापा (63.5 किलो), मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किलो), रोहित टोकस (67 किलो), गत राष्ट्रीय चैंपियन सुमित (75 किलो) , आशीष कुमार (80 किलो), संजीत (92 किलो) और सागर (92 प्लस किलो)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed