फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   commonwealth games 2018: Indias Deepak Lather wins bronze medal in Mens 69kg

CWG 2018: दीपक लाठेर ने जीता कांस्य, अमित पंघाल ने भी बढ़ाई पदक की आस

Fri, 06 Apr 2018 03:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
commonwealth games 2018: Indias Deepak Lather wins bronze medal in Mens 69kg
दीपक लाठेर

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के वेटलिफ्टिंग मुकाबले में दीपक लाठेर ने 69 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। दीपक ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 132 किग्रा का वजन उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 136 किग्रा उठाया।  वहीं, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने दोनों प्रयासों में 159 किलोग्राम का वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कुल मिलाकर दीपक ने कुल 295 किलोग्राम वजन उठाकर देश को दूसरे दिन एक और मेडल दिलाने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में कुल 299 किग्रा के साथ वेल्स के वेटलिफ्टर को गोल्ड मिला। वहीं, 297 किग्रा के साथ श्रीलंका के वेटलिफ्टर ने सिल्वर मेडल जीता। बता दें कि खेल के पहले भारत के स्टार बॉक्सर मनोज कुमार ने 69 किग्रा भार वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीता। मनोज कुमार ने साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


वही, इसके अलावा पुरुष वर्ग में भारत के अमित पंघाल 46-49 किग्रा वर्ग में घाना के तेट सुलेमानु को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अमित का अगला मुकाबला अब स्कॉटलैंड के अकील अहमद से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed