बंद पड़ा वेलड्रोम, स्टेडियम की छत से टपकता है पानी, ट्रैक पर अभ्यास से दूर रायडर,
- एक माह से भी अधिक समय से शिविर में हैं साइकिलिस्ट
- स्टेडियम की छत से टपकता है पानी, चल रही है मरम्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली राष्टमंडल खेलों के लिए 2010 से पहले डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार स्टेट ऑफ द आर्ट साइक्लिंग वेलड्रोम साई के लिए मुसीबत बन गया है। जूनियर विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता ईशो, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह और डेविड बेकहम समेत 12 रायडरों का शिविर 14 अगस्त से आईजी कांप्लेक्स स्थित वेलड्रोम में लगा है। इन सभी को विश्व चैंपियनशिप की तैयारियां करनी हैं। इन स्प्रिंट रायडरों को अब तक वेलड्रोम के ट्रैक पर ट्रेनिंग नसीब नहीं हुई है। ये रायडर कोच आरके शर्मा की अगुवाई में या तो फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं या फिर सप्ताह में एक से दो बार कांप्लेक्स के बाहर स्थित रोड पर ट्रेनिंग करते हैं। स्टेडियम की छत से पानी टपकता है जिसकी शिविर से ठीक पहले ही मरम्मत का काम शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। सीपीडब्लूडी का कहना है कि छत में डक्ट लगाने का काम 15 अक्तूबर तक चलेगा।
एशिया कप में टपका था पानी
साइक्लिंग फेडरेशन ने स्टेडियम की छत को ध्यान में रखते हुए साई को पहले एनआईएस पटियाला में शिविर लगाने का प्रस्ताव दिया था।इससे तीन वर्ष पूर्व एशिया कप ट्रैक साइक्लिंग के दौरान इवेंट के बीच में ही ट्रैक पर पानी टपकने लगा। इसके चलते इवेंट मैनेजर ने टूर्नामेंट को ही रोक दिया। काफी समझाने-बुझाने पर टूर्नामेंट शुरू किया गया।
छत बदलने का सुझाव:
पूर्व खेल सचिव आरएस जुलानिया ने स्टेडियम की छत को ठीक करने के लिए आईआईटी रुड़की से इंजीनियर भी बुलवाए। उन्होंने स्टेडियम की पूरी छत बदलवाने का सुझाव दिया था। इसका डिजाइन गलत बनाया गया है। यह काफी महंगा काम है। इसीलिए एक बार फिर इसे डक्ट लगाकर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।