फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess Praggnanandhaa wins two more matches after win over Magnus Carlsen one draw and one loss at AirThings Masters

शतरंज: कार्लसन को हराने वाले प्रगनाननंदा ने एयरथिंग्स मास्टर्स में दो और मैच जीते, एक ड्रॉ और एक में मिली हार

Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
सार

एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी कार्लसन को हराने के बाद प्रगनाननंदा का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को उन्होंने 10वें और 12वें दौर में ग्रैंडमास्टर आंद्रे एस्पिेंको और कोस्तानियुक को मात दी।

विज्ञापन
Chess Praggnanandhaa wins two more matches after win over Magnus Carlsen one draw and one loss at AirThings Masters
प्रगनाननंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में विश्व के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को हराने के बाद भारतीय किशोर आर प्रगनाननंदा का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को 10वें और 12वें दौर में ग्रैंडमास्टर आंद्रे एस्पिेंको और एलेक्जेंडर कोस्तानियुक को मात दी। 16 वर्षीय खिलाड़ी दो जीत दर्ज की जबकि नोदरिबेक अब्दुसतोरोव से बाजी ड्रा खेली। हालांकि, रूसी ग्रैंडमास्टर इयान नेपोमनियाची से हार झेलनी पड़ी। प्रगनाननंदा दो जीत और एक ड्रा के बावजूद 15 अंकों के साथ 12वें स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने से अधिक रेटिंग के रूसी खिलाड़ी आंद्रे को 42 चाल में हराया। इससे पहले दिन की शुरुआत अब्दुसतोरोव से बाजी ड्रा खेलकर की थी। नेपोमनियाची से हार झेलने के बाद प्रगनाननंदा ने पूर्व महिला विश्व चैंपियन कोस्तानियुक को 63 चाल तक चली बाजी में पराजित किया। प्रगनाननंदा अब 13वें, 14वें और 15वें दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर, अमेरिका के हंस मोक नीमैन और रूस के व्लादिसलाव अर्तमीव से भिड़ेंगे।
विज्ञापन


पिछले महीने कार्लसन से विश्व चैंपियनशिप का मुकाबला गंवाने वाले नेपोमनियाची 27 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। कार्लसन ने प्रगनाननंदा से मिली हार के बाद वापसी करते हुए क्वांग लियम ले और यान क्रिस्टोफ डुडा को हराया लेकिन उन्हें कनाडा के एरिक हेनसन से हार का सामना करना पड़ा। वह 20 अंकों के साथ अर्तमीव और केमर के साथ संयुक्त  दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगनाननंदा की बात करें तो उनकी बहन वैशाली ने शौक से शतरंज खेलना शुरू किया था। बाद में भाई ने उसे अपने जीवन का हिस्सा ही बना लिया। जब उसके उम्र में छोटे बच्चे खिलौने के प्रति आकर्षित होते, उसने तब तक खेल की सारी बारीकियां समझ ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed