फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: Magnus Carlsen stopped Praggnanand's winning campaign Vaishali made a comeback in women category

Chess: कार्लसन ने रोका प्रज्ञानंद का विजय अभियान, आठवें दौर में मिली हार, वैशाली ने की वापसी

Wed, 05 Jun 2024 12:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

पुरुष वर्ग में तीनों क्लासिकल बाजी ड्रॉ रही जिसके बाद आर्मागेडोन (सडन डेथ) बाजी खेली गई। कार्लसन ने आर्मागेडोन बाजी में प्रज्ञानंद को हराया। आर्मागेडोन बाजी में सफेद मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी को 10, जबकि काले मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी को सात अंक मिलते हैं।

विज्ञापन
Chess: Magnus Carlsen stopped Praggnanand's winning campaign Vaishali made a comeback in women category
आर प्रज्ञानंद - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे  शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को हराया था, लेकिन वह अपनी यह लय अगले दौर में कायम नहीं रख सके और उन्हें कड़े मुकाबले में शीर्ष वरीय मैग्नस कार्लसन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामूरा पर एक अंक की बढ़त बना ली है जिन्हें फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कार्लसन ने आर्मागेडोन बाजी में प्रज्ञानंद को हराया
पुरुष वर्ग में तीनों क्लासिकल बाजी ड्रॉ रही जिसके बाद आर्मागेडोन (सडन डेथ) बाजी खेली गई। कार्लसन ने आर्मागेडोन बाजी में प्रज्ञानंद को हराया। आर्मागेडोन बाजी में सफेद मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी को 10, जबकि काले मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी को सात अंक मिलते हैं। सफेद मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी को हालांकि बाजी जीतनी होती है। क्लासिकल बाजी जीतने पर खिलाड़ी को तीन अंक, जबकि आर्मागेडोन बाजी जीतने पर डेढ़ अंक मिलते हैं और हारने पर एक अंक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिरेन का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
इस बीच विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन का खराब प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें अमेरिका के फाबियानो करूआना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। छह खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट में अब जब सिर्फ दो दौर का खेल बाकी है तब कार्लसन 14.5 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। नाकामूरा के 13.5 अंक हैं। प्रज्ञानंद 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि अलीरेजा उनसे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर हैं। करूआना नौ अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं जबकि लिरेन सिर्फ 4.5 अंक के साथ अंतिम पायदान पर हैं। 
विज्ञापन

वैशाली ने मुजिचुक को हराया
प्रज्ञानंद के अलावा उनकी बड़ी बहन वैशाली ने महिलाओं के वर्ग में सातवें दौर के बाद शीर्ष पर चल रही यू्क्रेन की अन्ना मुजिचुक को हराया। वैशाली ने प्रतियोगिता में दूसरी बार मुजिचुक को हराया। क्लासिकल बाजी ड्रॉ रहने के बाद वैशाली ने आर्मागेडोन बाजी में जीत दर्ज की। महिला वर्ग के अन्य मैचों में चीन की विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने स्वीडन की पिया क्रेमलिंग के खिलाफ जीत से 14.5 अंक के साथ बढ़त बना ली है। उन्हें वैशाली के खिलाफ मुजिचुक की हार से भी फायदा मिला। यूक्रेन की मुजिचुक 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनसे 1.5 अंक पीछे वैशाली 11.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। भारत की कोनेरू हंपी की वापसी की उम्मीदों को भी झटका लगा और वह टिंगजी से हार गई। टूर्नामेंट का बेहतर अंत करने के लिए हंपी को अब अंतिम दोनों बाजियां जीतनी होंगी। हंपी को हराने वाली चीन की टिंगजी लेई भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। हंपी आठ अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि क्रेमलिंग (4.5 अंक) अंतिम पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed