{"_id":"5dc443378ebc3e5b2475d9db","slug":"chess-legends-vishwanathan-anand-carlsen-invited-to-ring-bell-in-india-s-maiden-d-n-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद-कार्लसन बजा सकते हैं ईडन में घंटी, BCCI ने दिया है शतरंज दिग्गजों को निमंत्रण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आनंद-कार्लसन बजा सकते हैं ईडन में घंटी, BCCI ने दिया है शतरंज दिग्गजों को निमंत्रण
Fri, 08 Nov 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 08 Nov 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन और पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद के 22 से 26 नवंबर तक यहां भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले ऐतिहासिक दिन-रात्रि टेस्ट के एक दिन ईडन गार्डन पर खेल शुरू होने का संकेत देने वाली घंटी बजाने की संभावना है।
विज्ञापन
भारत में पहली बार दिन-रात्रि टेस्ट का आयोजन कर रहे सौरव गांगुली की अगुआई वाले बीसीसीआई को नार्वे के विश्व चैंपियन की पुष्टि का इंतजार है जो टाटा स्टील शतरंज इंडिया-रेपिड एंड ब्लिट्ज 2019 में खेलने के लिए यहां आए हैं। यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है।
विज्ञापन
टूर के आधिकारिक प्रायोजक और ब्रांड साझेदार गेमप्लान स्पोर्ट्स के निदेशक जीत बनर्जी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने ईडन में घंटी बजाने के लिए कार्लसन को आमंत्रित किया है और अगर समय मिला तो उन्हें और आनंद को पांच दिन में से एक दिन स्टेडियम में देखा जा सकता है।’ बंगाल क्रिकेट संघ के सूत्रों के अनुसार आनंद पहले ही आमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं और अब उन्हें कार्लसन की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन