{"_id":"6627fc574b2316f21705e03d","slug":"chess-gukesh-made-a-record-overtook-ding-liren-in-live-ratings-know-the-whole-matter-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: गुकेश ने बना दिया रिकॉर्ड, लाइव रेटिंग में डिंग लिरेन से आगे निकले, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: गुकेश ने बना दिया रिकॉर्ड, लाइव रेटिंग में डिंग लिरेन से आगे निकले, जानें पूरा मामला
Tue, 23 Apr 2024 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:52 PM IST
सार
लाइव रेटिंग के अनुसार वह देश के भी नंबर एक शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। एक मई को इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके बाद वह विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
डी गुकेश
- फोटो : SAI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर डी गुकेश की लाइव रेटिंग 2763.4 तक पहुंच गई है। वह छठे स्थान पर हैं। लाइव रेटिंग के अनुसार गुकेश विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन से आगे निकल गए हैं। डिंग की लाइव रेटिंग 2762 है और वह सातवें स्थान पर हैं।
यह भी तय है कि एक मई को फिडे की ओर से जारी होने वाली रैकिंग में गुकेश विश्व नंबर छह होंगे और लिरेन का उनसे पीछे सातवां स्थान होगा। यही नहीं लाइव रेटिंग के अनुसार वह देश के भी नंबर एक शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। एक मई को इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। इसके बाद वह विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ देंगे।
यह भी संभावना है कि विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले के दौरान चुनौतीकर्ता गुकेश की रैंकिंग विश्व चैंपियन डिंग से ऊपर रह सकती है। ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से का कहना है कि विश्व चैंपियनशिप के मुकाबले से पहले चुनौतीकर्ता और विश्व चैंपियन कम मुकाबलों में उतरते हैं, जिससे उनकी रेटिंग में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। अंतिम बार 2013 में ऐसा हुआ था जब चुनौतीकर्ता मैग्नस कार्लसन की रेटिंग विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के मुकाबले ज्यादा थी। यहां कार्लसन जीते थे।