फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: Gukesh drew with Carlsen in rapid and blitz chess tournament, Praggnanandhaa joint third

Chess: रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में गुकेश ने कार्लसन से ड्रॉ खेला, प्रगनानंदा संयुक्त तीसरे स्थान पर

Fri, 10 May 2024 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 May 2024 11:00 PM IST
सार

प्रगनानंदा ने पांचवें दौर में हालैंड के अनीष गिरी को पराजित किया और फिर छठे दौर में केमर पर जीत हासिल की। नार्वे के कार्लसन ने आठ अंक लेकर चीन के वेई यि के साथ संयुक्त बढ़त बनाई हुई है

विज्ञापन
Chess: Gukesh drew with Carlsen in rapid and blitz chess tournament, Praggnanandhaa joint third
गुकेश और प्रगनानंदा - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से ड्राॅ खेलने से पहले हमवतन आर प्रगनानंदा और जर्मनी के विन्सेंट केमर को शिकस्त दी।
विज्ञापन


प्रगनानंदा ने पांचवें दौर में हालैंड के अनीष गिरी को पराजित किया और फिर छठे दौर में केमर पर जीत हासिल की। नार्वे के कार्लसन ने आठ अंक लेकर चीन के वेई यि के साथ संयुक्त बढ़त बनाई हुई है, जबकि प्रगनानंदा और शेवचेंको 7-7 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव, गुकेश और अर्जुन एरिगेसी 6-6 अंक लेकर संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


ये सभी स्थानीय स्टार डुडा जान क्रिस्तोफ से पूरे एक अंक आगे हैं। चार अंक से केमर नौवें स्थान पर हैं और गिरी से पूरे एक अंक आगे हैं। हालांकि रोमानिया के किरिल शेवचेंको का स्वप्निल सफर एरिगेसी ने समाप्त किया जिन्होंने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। पहले दो दौर में हार के बाद ड्राॅ खेलने वाले गुकेश ने चौथे दौर में प्रगनानंदा को 41 चाल में पराजित किया। इसके बाद गुकेश ने केमर को हराया और कार्लसन से बाजी ड्रॉ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed