फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: Gukesh beats Oparin-Liem, tied for third after day 1 of St Louis Rapid & Blitz

Chess: गुकेश ने ओपेरिन-लिएम को हराया, सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज के पहले दिन के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर

Tue, 12 Aug 2025 01:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुई (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Aug 2025 01:54 PM IST
सार

गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले दौर के एक कड़े मुकाबले में अरोनियन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की।

विज्ञापन
Chess: Gukesh beats Oparin-Liem, tied for third after day 1 of St Louis Rapid & Blitz
डी गुकेश - फोटो : SAI Media

विस्तार

मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने अमेरिका के लेवोन अरोनियन से पहले दौर में मिली हार के बाद वापसी करते हुए ग्रिगोरी ओपेरिन और लिएम ले क्वांग पर जीत दर्ज की और ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के पहले दिन संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


गुकेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले दौर के एक कड़े मुकाबले में अरोनियन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और सोमवार को खेली गई अन्य बाजियों में ओपेरिन और लिएम को हराकर संभावित छह में से चार अंक हासिल किए।
विज्ञापन


लास वेगास में हाल ही में संपन्न फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने वाले अमेरिकी ग्रैंडमास्टर अरोनियन ने उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर अपना परफेक्ट स्कोर बनाए रखा। अरोनियन छह अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि उनके हमवतन फैबियानो कारुआना दो जीत और एक ड्रॉ के बाद पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गुकेश एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, जबकि वाचियर-लाग्रेव और लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिएम और ओपेरिन दो-दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। नोडिरबेक के खाते में एक अंक है, जबकि सैम शैंकलैंड अपने सभी मैच हारने के बाद अंतिम स्थान पर हैं। गुकेश को पहले दौर में कैरो कान के डिफेंस गेम के कारण पैदा हुई जटिलताओं के कारण हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए ओपेरिन को शह और मात देने के लिए अपनी रानी की बलि दे दी और आसानी से जीत हासिल की। दिन के आखिरी मुकाबले में लिएम के खिलाफ काले मोहरों से खेल रहे गुकेश को फिर से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने दबाव बनाए रखा और आखिर में वह जीत हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed