फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: Great comeback of Indian Grandmaster Praggnanand defeats world champion Ding Liren in seventh round

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद की शानदार वापसी, सातवें दौर में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया

Tue, 04 Jun 2024 02:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

प्रज्ञानंद छठे दौर में क्लासिकल मैच में फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के खिलाफ थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वह इसके बाद आर्मगेडन टाईब्रेकर में हार गए थे। प्रज्ञानंद ने इससे पहले रविवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को पांचवें दौर में हराया था।

विज्ञापन
Chess: Great comeback of Indian Grandmaster Praggnanand defeats world champion Ding Liren in seventh round
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार वापसी करते हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया। प्रज्ञानंद ने लिरेन के खिलाफ वापसी की। हालांकि इससे पहले चीनी खिलाड़ी ने मजबूत स्थिति में पहुंचकर खुद गलतियां की थी जो उन पर भारी पड़ी। पहला मुकाबला ड्रॉ रहा और प्रज्ञानंद ने आर्मागेडोन में बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रज्ञानंद छठे दौर में क्लासिकल मैच में फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के खिलाफ थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वह इसके बाद आर्मगेडन टाईब्रेकर में हार गए थे। प्रज्ञानंद ने इससे पहले रविवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को पांचवें दौर में हराया था। प्रज्ञानंद 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्लसन को मिली हार
नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नकामूरा के खिलाफ धीमी शुरूआत की और आर्मागेडोन में हार गए। वहीं फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने अमेरिका के फेबियानो कारुआना को हराया। अभी टूर्नामेंट के तीन दौर बाकी हैं और कार्लसन 13 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। नकामूरा उनसे आधा अंक पीछे हैं। अलीरजा प्रज्ञानंद से डेढ अंक पीछे हैं। कारुआना पांचवें स्थान पर हैं और लिरेन सबसे नीचे हैं। 
विज्ञापन

मुजिचुक को एकल बढ़त
महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक ने चीन की विश्व चैंपियन वेंजुन जू को हराकर एकल बढ़त हासिल की। जू उनसे आधा अंक ही पीछे हैं। भारत की कोनेरू हम्पी ने हमवतन आर वैशाली को हराया जो तीसरे स्थान पर हैं। चीन की तिंगजि लेइ ने स्वीडन की पिया क्रामलिंग को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed