{"_id":"6744ae9ad113fe79820a0683","slug":"chess-ding-liren-defeated-gukesh-in-the-first-match-in-the-world-championship-chess-know-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: विश्व चैम्पियनशिप शतरंज में डिंग लिरेन ने गुकेश को पहले मुकाबले में हराया, जानें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: विश्व चैम्पियनशिप शतरंज में डिंग लिरेन ने गुकेश को पहले मुकाबले में हराया, जानें
Mon, 25 Nov 2024 10:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:36 PM IST
सार
गुकेश ने वही रणनीति अपनाई जो विश्वनाथन आनंद ने 2001 में स्पेन के एलेक्सी शिरोव के खिलाफ पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के समय अपनाई थी।
विज्ञापन
डी गुकेश और डिंग लिरेन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को बाजी के बीच में गैर जरूरी ढंग से जटिल बनाना भारी पड़ा जिससे चीन के मौजूदा चैम्पियन डिंग लिरेन ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के पहले मुकाबले में सोमवार को उन्हें हरा दिया। विश्व चैम्पियन के सबसे युवा चैलेंजर 18 वर्ष के गुकेश ने शुरूआत में ही राजा के आगे वाले प्यादे को दो घर चलकर गलती कर दी। इस तरह की चाल आक्रामक तेवर जताती है और लिरेन ने इसका जवाब ‘फ्रेंच डिफेंस’ से दिया।
गुकेश ने वही रणनीति अपनाई जो विश्वनाथन आनंद ने 2001 में स्पेन के एलेक्सी शिरोव के खिलाफ पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के समय अपनाई थी। गुकेश को 12वीं चाल तक आधे घंटे का फायदा था लेकिन आठ चाल बाद लिरेन को अतिरक्त मिनट मिले जिससे साबित हो गया कि शुरूआत की अपनी दिक्कत से वह उबर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके 42 चालों में जीत दर्ज की।