फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess Candidates: India`s D Gukesh defeated Frnce grand master alireza takes sole lead

Chess Candidates: डी गुकेश का शानदार प्रदर्शन, सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियनशिप दावेदार बनने के करीब

Sun, 21 Apr 2024 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

अब टूर्नामेंट में एक दौर का खेल बचा है। गुकेश अगर कैंडिडेट्स में विजेता बनते हैं तो विश्व चैंपियन खिताब के लिए उनकी भिड़ंत चीन के डिंग लिरेन से होगी।

विज्ञापन
Chess Candidates: India`s D Gukesh defeated Frnce grand master alireza takes sole lead
डी गुकेश - फोटो : SAI Media

विस्तार

युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराकर एकल बढ़त हासिल कर ली है। इस तरह 17 साल के गुकेश अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियनशिप दावेदार बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अब टूर्नामेंट में एक दौर का खेल बचा है। गुकेश अगर कैंडिडेट्स में विजेता बनते हैं तो विश्व चैंपियन खिताब के लिए उनकी भिड़ंत चीन के डिंग लिरेन से होगी। 
विज्ञापन


गुकेश को संयम से खेलने का फायदा मिला
रूस के इयान नेपोमनियाच्ची और अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने ड्रॉ खेला। गुकेश को हालांकि संयम से खेलने का लाभ मिला और उन्होंने मुश्किल स्थिति में अलीरेजा की अंत में की गई भूल का फायदा उठाया। गुकेश के अब 13 में से 8.5 अंक हैं जिससे वह नेपोमनियाच्ची, नाकामुरा और अमेरिका के फैबियानो कारूआना से आधा अंक आगे हैं। 
विज्ञापन


गुकेश का सामना नाकामुरा से होगा
गुकेश का सामना अब अंतिम दौर में नाकामुरा से होगा। इसके अलावा कारूआना की भिड़ंत नेपोमनियाच्ची से होगी। हालांकि चार खिलाड़ियों में से कोई भी इस प्रतियोगिता को जीत सकता है। लेकिन संभावनाएं काफी हद तक गुकेश के पक्ष में है क्योंकि ड्रॉ भी उन्हें विश्व चैंपियनशिप मैच के लिए सबसे कम उम्र के दावेदार के रूप में उभरने के लिए काफी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगनानंद और गुजराती संयुक्त पांचवें स्थान पर
अन्य भारतीयों में आर प्रगनानंद और विदित गुजराती छह अंकों के साथ संयुक्त पाचवें स्थान पर हैं, जबकि फिरोजा के 4.5 अंक हैं। इनके अलावा निजात अबासोव के 3.5 अंक हैं। कारूआना ने कड़े मुकाबले में प्रगनानंद को पराजित किया, जबकि गुजराती ने अजरबेजान के अबासोव से ड्रॉ खेला। 


हम्पी ने खेला ड्रॉ, वैशाली को मिली जीत
महिलाओं की स्पर्धा में कोनेरू हम्पी ने अन्ना मुजिचुक से ड्रॉ खेला, जबकि आर वैशाली ने लेई टिंग्जी को पराजित किया। 22 साल की वैशाली ने इस तरह अपनी पिछली चार बाजियों में लगातार जीत दर्ज की है। वैशाली ने शानदार जीत से लेई की उम्मीदों पर पानी फेरा, जबकि हम्पी ने यूक्रेन के मुजिचुक और बुल्गारिया की नुरूग्युल सालिमोवा ने रूस की कैटरीना लाग्रो से बाजी ड्रॉ कराकर अंक बांटे। गोरयाचकिना, लाग्रो, हम्पी और वैशाली के 6.5 अंक हैं और ये सभी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed