फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: Arvind Chidambaram lost his rhythm, lost lead in Sharjah Masters, slipped to third place

Chess: अरविंद चिदंबरम की लय गड़बड़ाई, शारजाह मास्टर्स में बढ़त गंवाई, तीसरे स्थान पर खिसके

Tue, 21 May 2024 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 21 May 2024 08:09 PM IST
सार

भारत के अर्जुन एरिगेसी ने ईरान के परहम माघसूदलू से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ से एरिगेसी दानेश्वर और शैंकलैंड से आधा अंक पीछे चल रहे हैं। अरविंद के भी पांच अंक हैं।

विज्ञापन
Chess: Arvind Chidambaram lost his rhythm, lost lead in Sharjah Masters, slipped to third place
अरविंद चिदंबरम - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और उन्हें सातवें दौर में ईरान के बार्दिया दानेश्वर के खिलाफ बड़ी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस गलती के कारण अरविंद ने बाजी के अलावा शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में बढ़त भी गंवा दी। दानेश्वर के खिलाफ हार के साथ अरविंद शीर्ष स्थान से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन


सैम शैंकलैंड ने अमेरिका के अपने हमवतन हेंस मोके नीमैन को हराया जिससे उनके ईरान के खिलाड़ी के बराबर अंक हो गए हैं। दानेश्वर और शैंकलैंड दोनों के 5.5 अंक हैं। दानेश्वर के खिलाफ अरविंद अच्छी स्थिति में थे लेकिन इसके बाद उन्होंने बड़ी गलती करते हुए बाजी गंवा दी। भारत के अर्जुन एरिगेसी ने ईरान के परहम माघसूदलू से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ से एरिगेसी दानेश्वर और शैंकलैंड से आधा अंक पीछे चल रहे हैं। अरविंद के भी पांच अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed