{"_id":"6644e108dafc4294110feda2","slug":"chess-arjun-erigesi-starts-with-victory-in-sharjah-masters-defeats-safarli-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess : अर्जुन एरिगेसी की शारजाह मास्टर्स में जीत से शुरुआत, सफरली को दी मात","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess : अर्जुन एरिगेसी की शारजाह मास्टर्स में जीत से शुरुआत, सफरली को दी मात
Wed, 15 May 2024 09:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 May 2024 09:51 PM IST
सार
अर्जुन के अलावा भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम और पी इनियान ने 52,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के इस टूर्नामेंट में क्रमश: हमवतन भरत सुब्रमण्यम और ईरान के ईरानी पौया को हराकर जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की और पहले दौर में अजरबेजान के एल्ताज सफरली को हराया। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी अर्जुन ने सफरली को हराकर टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी बेहतर प्रदर्शन
अर्जुन के अलावा भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम और पी इनियान ने 52,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के इस टूर्नामेंट में क्रमश: हमवतन भरत सुब्रमण्यम और ईरान के ईरानी पौया को हराकर जीत से शुरुआत की। भारतीय मूल के दो युवा खिलाड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिमन्यु मिश्रा और इंग्लैंड के श्रेयस रॉयल ने भी जीत हासिल की। अभिमन्यु ने कजाखस्तान के राजा ऋत्विक और श्रेयस ने रिनात जुमाबायेव को मात दी। अन्य भारतीयों में एसएल नारायणन ने तुर्किये के सनल वहाप से अंक बांटे, जबकि युवा तुर्क यागिज कान एर्दोगमस ने निहाल सरीन से ड्रा खेला। टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय महिला जीएम डी हरिका ने अर्मेनिया की मैनुअल पेट्रोसियन से अंक बांटे।