{"_id":"67124dd3e10c75b69702e21e","slug":"chess-arjun-erigaisi-wins-wr-chess-masters-title-by-defeating-vachier-lagrave-know-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: वाचिएर-लाग्रेव को हराकर एरिगैसी ने डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स का खिताब जीता, जानें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: वाचिएर-लाग्रेव को हराकर एरिगैसी ने डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स का खिताब जीता, जानें
Fri, 18 Oct 2024 05:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:30 PM IST
सार
वाचिएर-लाग्रेव ने फाइनल में विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर काबिज एरिगैसी को कड़ी टक्कर दी लेकिन ‘आर्मागेडन गेम’ में पिछड़ गये। इस जीत के साथ एरिगैसी 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने के करीब पहुंच गये हैं।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगैसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने डब्ल्यूआर शतरंज मास्टर्स के फाइनल में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर खिताब अपने नाम किया।
एरिगैसी ने क्लासिक शतरंज में दो ड्रॉ मुकाबलों के बाद ‘आर्मागेडन गेम’ में फ्रांस के खिलाड़ी को पछाड़ा। एरिगैसी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान लय बरकरार रखते हुए शानदार खेल दिखाया। उन्होंने इस जीत से पुरस्कार के तौर पर 20000 यूरो ( लगभग 18.23 लाख रुपये) हासिल किये। उन्होंने इस नॉक आउट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपने दोस्त आर प्रज्ञानानंदा को शिकस्त दी थी।
सोलह खिलाड़ियों के टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में एरिगैसी ने इंग्लैंड की नौ साल खिलाड़ी शिवानंदा बोधाना को शिकस्त दी। शिवानंदा हाल ही शतरंज ओलंपियाड का हिस्सा बनने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं थी। एरिगैसी ने इसके बाद अगले दो दौर में क्रमश: विदित गुजराती और प्रज्ञानानंदा को एक समान 1.5-0.5 के अंतर से हराया।