फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: 18 year old Divya Deshmukh became World Junior Chess Champion, remained unbeatable in entire tournament

Chess: 18 साल की दिव्या विश्व जूनियर चेस चैंपियन बनीं, पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहीं, 10 अंक हासिल किए

Fri, 14 Jun 2024 07:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Jun 2024 07:41 AM IST
सार

अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियन और फिडे मास्टर 14 वर्षीय शुभि गुप्ता ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से हैरान करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल 8 अंक अर्जित किए। उनकी ईएलओ रेटिंग महज 1943 की है।

विज्ञापन
Chess: 18 year old Divya Deshmukh became World Junior Chess Champion, remained unbeatable in entire tournament
दिव्या देशमुख - फोटो : instagram

विस्तार

18 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर और महिला ग्रैंड मास्टर दिव्या देशमुख ने अंडर-20 विश्व जूनियर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया है। नागपुर की दिव्या ने 11 दौर में 10 अंक हासिल किए। वह पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहीं। उन्होंने 11 मैच में नौ जीत हासिल की और उनके दो मुकाबले ड्रॉ रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 11वें दौर में बुल्गारिया की बेलोस्लावा क्रास्तेवा को सफेद मोहरों से खेलते हुए पराजित किया।
विज्ञापन

एशियाई जूनियर चैंपियन भी हैं दिव्या
2456 की ईएलओ रेटिंग रखने वाली दिव्या एशियाई जूनियर चैंपियन भी हैं और यह लगातार उनकी दूसरी खिताबी जीत है। इससे पहले उन्होंने बीते माह शारजाह चैलेंजर्स का खिताब जीता था। आर्मेनिया की मरियम मकर्चयन 9.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अजरबैजान की अयान अल्लाहवारदिएवा 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 10वें दौर में दिव्या ने अपनी ही साथी साची जैन को सिर्फ 26 चालों में हराकर अपने खिताब की उम्मीदों को मजबूत कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्षीय शुभि चौथे स्थान पर रहीं
अंडर-19 राष्ट्रीय चैंपियन और फिडे मास्टर 14 वर्षीय शुभि गुप्ता ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से हैरान करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल 8 अंक अर्जित किए। उनकी ईएलओ रेटिंग महज 1943 की है। भारत की ही रक्षिता रवि 7.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। दिव्या का यह जूनियर वर्ग में कुल आठवां खिताब है। वह 2022 में राष्ट्रीय चैंपियन भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2022 के चेस ओलंपियाड में व्यक्तिगत कांस्य पदक भी जीता था। वह 2023 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर और 2021 में महिला ग्रैंड मास्टर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed