फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   chandigarh wins gold medal in khelo india youth games

चंडीगढ़ ने कबड्डी में लड़कों का अंडर-21 स्वर्ण पदक जीता

Sun, 20 Jan 2019 12:00 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 20 Jan 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
chandigarh wins gold medal in khelo india youth games
khelo india youth games

चंडीगढ़ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की कबड्डी स्पर्धा के लड़कों के अंडर-21 के रोमांचक फाइनल में तमिलनाडु को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 36-36 से बराबरी पर थी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ ने ‘गोल्डन रेड’ के जरिये 41-40 से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश ने और केरल ने अंडर-21 लड़कों के वर्ग के कांस्य पदक हासिल किए। हरियाणा ने बाकी तीनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया था, जिसमें से उसने दो में पहला स्थान हासिल किया जबकि एक में उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन

हरियाणा ने जीता गोल्ड

chandigarh wins gold medal in khelo india youth games
हॉकी

स्ट्राइकर दीपिका के दो गोल की बदौलत हरियाणा ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स की अंडर-17 बालिका हॉकी स्पर्धा के फाइनल में झारखंड को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा ने पंजाब को 3-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। 

हरियाणा के लिए दीपिका ने दोनों गोल दूसरे हाफ में दागे। झारखंड को मुकाबले में कई मौके मिले थे लेकिन उसकी खिलाड़ी उसका फायदा नहीं उठा सकीं। पहले क्वार्टर में झारखंड का ही पलड़ा भारी था। 

दूसरे क्वार्टर में हरियाणा ने न केवल अच्छा रक्षण किया बल्कि हमले भी बोले। दूसरे हाफ के चौथे मिनट में दीपिका ने गोल कर हरियाणा का खाता खोला और तीन मिनट बाद बढ़त को दोगुना कर दिया। अंतिम क्षणों में प्रिनी ने झारखंड की हार का अंतराल कम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed