फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Champions League Final liverpool vs Real Madrid Mohamed Salah eye on revange against Real Madrid in ucl final

Champions League Final: रियल मैड्रिड से पिछली हार का बदला लेने उतरेंगे सालाह, 2018 में लिवरपूल को 3-1 से मिली थी हार

Wed, 25 May 2022 11:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 25 May 2022 11:34 PM IST
सार

कीव में हुए 2018 के फाइनल में लिवरपूल और रियल मैड्रिड के बीच फाइनल मैच में पहले हॉफ के दौरान सालाह मैड्रिड के फुटबॉलर सर्गियो रामोस से उलझ गए थे। रामोस ने उन्हें धक्का देकर मैदन पर गिरा दिया था। इस धक्के से सालाह का कंधा चोटिल हो गया था।

विज्ञापन
Champions League Final liverpool vs Real Madrid Mohamed Salah eye on revange against Real Madrid in ucl final
2018 में फाइनल में चोट के कारण मैदान से बाहर आए थे मोहम्मद सालाह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन हफ्ते पहले लिवरपूल ने जब चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया था, तब मिस्त्र के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह से पूछा गया कि वह फाइनल में किस टीम से भिड़ना चाहेंगे, तो उन्होंने एक झटके में कहा था, रियल मैड्रिड। अब जब 28 मई को रियल मैड्रिड और लिवरपूल टीमें चैंपियंस लीग के फाइनल में भिड़ेंगी तो सालाह रियल से 2018 के फाइनल की कड़वी यादों का बदला लेने के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन

 
कीव में हुए 2018 के फाइनल में लिवरपूल और रियल मैड्रिड के बीच फाइनल मैच में पहले हॉफ के दौरान सालाह मैड्रिड के फुटबॉलर सर्गियो रामोस से उलझ गए थे। रामोस ने उन्हें धक्का देकर मैदन पर गिरा दिया था। इस धक्के से सालाह का कंधा चोटिल हो गया था और वह रोते हुए मैदान से बाहर गए थे। इसके बाद वह पूरे मुकाबले में मैच में नहीं उतर सके। नतीजन यह फाइनल मैड्रिड को 1-3 से हारना पड़ा था। 
विज्ञापन


अब चार साल बाद रामोस तो मैड्रिड की टीम में नहीं हैं, लेकिन मिस्र के स्ट्राइकर के दिमाग से वह कड़वी यादें नहीं निकली हैं। उनसे जब आगे की रणनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब बदला लेने का समय आ गया है। हालांकि, रियल मैड्रिड के करीम बेंजेमा इस लीग में 15 गोल करके शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि सालाह ने 8 गोल किए हैं। सालाह मैड्रिड के इस फुटबॉलर को कड़ी टक्कर देना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार जीता है गोल्डन बूट का अवॉर्ड 
प्रीमियर लीग के इस सत्र में सालाह 23 गोल कर शीर्ष स्कोरर बने। उन्होंनेलिवरपूल की ओर से खेलते हुए पांच साल में तीसरी बार गोल्डन बूट का पुरस्कार भी जीता। यह अवॉर्ड टॉटेनहेम के फॉरवर्ड सोन हुयुंग मिन के साथ उन्होंने साझा किया। वह इस दौरान जबरदस्त फॉर्म में रहे। उन्होंने 9 मैचों में 10 गोल किए, जिसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल थी। 


कहीं आखिरी न हो फाइनल
संभावना यह भी है कि लिवरपूल के लिए सालाह का यह अंतिम फाइनल हो। उनका अभी क्लब के साथ नया अनुबंध नहीं हुआ है। वहीं फाइनल को लेकर लिवरपूल के मैनेजर जुर्गेन क्लॉप आशावादी हैं। उनके अनुसार, सालाह ने क्लब के लिए जो किया है वह सराहनीय है। टीम में उनके होने से काफी प्रभाव पड़ता है। वह अभी भी मैच विजेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed