फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Champions League Final 2022 Real Madrid announce squad for UCL Final against Liverpool Eden Hazard and Gareth Bale both included

Champions League: लिवरपूल के खिलाफ फाइनल के लिए रियाल मैड्रिड की टीम घोषित, ईडन हेजार्ड और गैरेथ बेल का नाम शामिल

Thu, 26 May 2022 09:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 26 May 2022 09:07 PM IST
सार

बेल इस सीजन में सात बार रियाल के लिए खेले हैं। आखिरी बार उन्हें नौ अप्रैल को मैदान पर उतरने का मौका मिला था। यह मैच रियाल के साथ उनका आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। उनका कॉन्ट्रैक्ट एक जुलाई को समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
Champions League Final 2022 Real Madrid announce squad for UCL Final against Liverpool Eden Hazard and Gareth Bale both included
गैरेथ बेल और ईडेन हेजार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैंपियंस लीग फाइनल से दो दिन पहले रियाल मैड्रिड ने फाइनल मैच के लिए 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बेल्जियम के ईडन हेजार्ड और वेल्स के गैरेथ बेल को पेरिस जाने वाली टीम में शामिल किया गया है। चैंपियंस लीग का फाइनल मैच शनिवार रात पेरिस में खेला जाएगा। लिवरपूल और रियाल मैड्रिड की टीम 2018 के बाद फाइनल में आमने-सामने होंगी। तब रियाल ने 3-1 से मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन


रियाल मैड्रिड की टीम गुरुवार को पेरिस पहुंचेगी। वहीं, लिवरपूल के खिलाड़ी शुक्रवार को जाएंगे। लिवरपूल के मैनेजर जॉर्गन क्लोप जल्द ही 26 सदस्यीय दल की घोषणा करेंगे। हेजार्ड और बेल इस सीजन में चोट के कारण लंबे समय तक नहीं खेल पाए हैं। कार्लो एन्सेलोटी क्लब के मैनेजर बनने के बाद दोनों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बेल इस सीजन में सात बार रियाल के लिए खेले हैं। आखिरी बार उन्हें नौ अप्रैल को मैदान पर उतरने का मौका मिला था। यह मैच रियाल के साथ उनका आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। उनका कॉन्ट्रैक्ट एक जुलाई को समाप्त हो रहा है। क्लब के कप्तान मार्सेलो और इस्को की विदाई इसी सीजन के बाद हो सकती है। दोनों का यह मैच हो सकता है। इन दोनों के अलावा दानी सेबालोस, जेसुस वलेजो, लुका जोविच और मरियानो डियाज भी क्लब से अलग हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार खिलाड़ियों से सजी रियाल मैड्रिड की टीम शुरुआती इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। थिबो कोर्त्वा गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। डिफेंस में इडेर मिलिताओ, फेरलैंड मेंडी और दानी कार्वाहल के साथ डेविड अल्बा दिखाई दे सकते हैं। अल्बा की फिटनेस पर अभी सवालिया निशान लगे हुए हैं। अगर वो फिट होते हैं तो जरूर खेलेंगे। मिडफील्डर की बात करें तो लुका मौद्रिच और टोनी क्रूज पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्ट्राइकर करीम बेंजिमा को विनिसियस जूनियर और रोड्रिगो का साथ मिल सकता है।

रियाल मैड्रिड की टीम:
गोलकीप:
थिबो कोर्त्वा, एंड्री ल्यूनिन, टोनी फुईडियाज रिबेरा।
डिफेंडर: डेविड अल्बा, इडेर मिलिताओ, नाचो, दानी कार्वाहल, फेरलैंड मेंडी, मार्सेलो, जेसुस वलेजो।
मिडफील्डर: टोनी क्रूज, लुका मौद्रिच, कासेमीरो, फेड्रिको वेलवर्दे, एडुआर्डो कामाविंगा, लुकस वास्केज, दानी सेबालोस, इस्को।
फॉरवर्ड: करीम बेंजेमा, विनिसियस जूनियर, रोड्रिगो, गैरेथ बेल, ईडन हेजार्ड, मार्को असेंसियो, लुका जोविच, मरियानो डियाज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed