फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Celebrity Golf Event Ashleigh Barty will return to the field of golf with Michael Phelps and Manchester City manager Pep Guardiola

Celebrity Golf Event: एश्ले बार्टी गोल्फ से करेंगीं खेल के मैदान पर वापसी, पिछले महीने टेनिस से लिया था संन्यास

Tue, 19 Apr 2022 09:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 19 Apr 2022 09:10 PM IST
सार

एश्ले बार्टी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर टेनिस को अलविदा कहा था। बार्टी को न्यू जर्सी में लिबर्टी नेशनल गोल्फ क्लब पर आइकंस सीरिज टूर्नामेंट में अर्नी एल्स रेस्ट ऑफ वर्ल्ड टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Celebrity Golf Event Ashleigh Barty will return to the field of golf with Michael Phelps and Manchester City manager Pep Guardiola
एश्ले बार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के तौर पर टेनिस को अलविदा कहने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खेलने का फैसला किया है। 25 वर्षीय बार्टी को न्यू जर्सी में लिबर्टी नेशनल गोल्फ क्लब पर आइकंस सीरिज टूर्नामेंट में अर्नी एल्स रेस्ट ऑफ वर्ल्ड टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 30 जून और एक जुलाई को खेला जाएगा। बार्टी टूर्नामेंट में मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रमुख पेप गोर्डियोला और टोटेनम के स्ट्राइकर हेरी केन के साथ शेष विश्व की टीम से खेलेंगी। उनके खिलाफ यूएस टीम के खिलाड़ी माइकल फेलेप्स, ऑस्कर डि ला होया और बेन रोएथलिस शामिल होंगे। 
विज्ञापन


महिला बिग बैश लीग का कर चुकी हैं नेतृत्व 
बार्टी ने पिछले महीने 25 मार्च को टेनिस को अलविदा कह दिया था। जनवरी में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन की विजेता रही थीं। वहीं पिछले साल विम्बलडन और 2019 में फ्रेंच ओपन जीता था। बार्टी ने टेनिस से पहले क्रिकेट में अपने करिअर की शुरुआत की थीं। उन्होंने 2015 में महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट का नेतृत्व भी किया था। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बताया था कि बार्टी बच्चों के लिए एक किताब भी लिखने जा रही हैं और वह जुलाई से किताब प्रकाशित होगी। 
विज्ञापन


ब्रुकवॉटर क्लब में गोल्फ प्रतियोगिता में विजेता रहीं बार्टी 
बार्टी ऑस्ट्रेलिया के पेशवर गोल्फ प्रशिक्षक गैरी किसिक से जुड़ी हुई हैं और हाल ही में ब्रिसबेन में ब्रुकवॉटर क्लब में महिलाओं की गोल्फ प्रतियोगिता में विजेता भी रहीं। एलपीजीए टूर में 41 जीत हासिल करने वाले करी वेब 2019 में बार्टी के साथ एक दौर का मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि टेनिस स्टार में गोल्फ खेलने की उच्च स्तर की प्रतिभा है। अगर बार्टी इस खेल में कुछ समय बिताती हैं तो वह महान खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed