फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Candidates Chess: 'Proud of you', PM Narendra Modi congratulates D Gukesh, Tamil Nadu CM said this

Candidates Chess: 'हमें आप पर गर्व है', प्रधानमंत्री मोदी ने गुकेश को दी बधाई, तमिलनाडु के CM ने कही यह बात

Mon, 22 Apr 2024 01:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप फाइनल मैच की तैयारी को लेकर पूछे जाने पर गुकेश ने कहा- मैंने अभी तक उस बारे में नहीं सोचा है। इसके लिए मुझे ज्यादा समय नहीं मिला है। मैं जल्द ही इसको लेकर तैयारी शुरू करूंगा और प्लान तैयार करूंगा।

विज्ञापन
Candidates Chess: 'Proud of you', PM Narendra Modi congratulates D Gukesh, Tamil Nadu CM said this
गुकेश और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के 17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाले सबसे कम उम्र के चैंपियन बने। इसके साथ ही वह विश्व चैंपियन को चैलेंज करने वाले सबसे कम उम्र के चैलेंजर भी बने। उन्होंने महान गैरी कास्पारोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुकेश की इस उपलब्धि के बाद पूरी दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी को बधाई दी है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- गुकेश, FIDE कैंडिडेट्स जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर भारत को आप पर गर्व है। टोरंटो में कैंडिडेट्स में गुकेश की उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन और शीर्ष तक का सफर लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टालिन ने भी दी बधाई

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी गुकेश को बधाई दी है। उन्होंने कहा- अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए गुकेश डी को बधाई! केवल 17 साल की उम्र में उन्होंने FIDE कैंडिडेट्स में सबसे कम उम्र के चैलेंजर और टूर्नामेंट जीतने वाले खिलाड़ी के रूप में इतिहास रचा है। विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब के लिए डिंग लिरेन के खिलाफ आगे की लड़ाई के लिए शुभकामनाएं! 

विज्ञापन

गुकेश का बयान

भारत के चेन्नई के रहने वाले गुकेश  ने FIDE कैंडिडेट्स 2024 शतरंज टूर्नामेंट जीता और खिताब के लिए मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को चुनौती देने का अधिकार हासिल किया। अपने इस खिताब के बाद उन्होंने कहा- नाकामुरा के खिलाफ मैच एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच था। मैं आधे अंकों से आगे चल रहा था। मेरा प्लान खुद पर अधिक दबाव नहीं डालना और चीजों को नियंत्रण में रखना था। जानबूझकर तो नहीं, लेकिन हमेशा यह विचार (इतिहास रचने का) रहता है। आपके दिमाग में महत्वपूर्ण मैच और लक्ष्य को लेकर चीजें चलती रहती हैं। हालांकि, आखिरी मुकाबले में मैंने इसके बारे में न सोचने और खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की।

'भारत में शतरंज फलफूल रहा'

गुकेश ने कहा- भारत में शतरंज फलफूल रहा है। हम सभी अच्छा कर रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। अगर मैं टूर्नामेंट के दौरान प्राग (आर प्रगनानंदा - भारत के शतरंज ग्रैंडमास्टर) से भी भिड़ता, तो उस वक्त दोस्ती के लिए कोई जगह नहीं होती। यह पूरी तरह प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट था। इस तरह के टूर्नामेंट में हर कोई प्रतिस्पर्धी होता है।

गुकेश ने कहा- मेरा अगला लक्ष्य स्पष्ट रूप से विश्व चैंपियनशिप फाइनल है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की योजना बना रहा हूं। वहां मैं सही चीजें करने की कोशिश करूंगा और शतरंज खेलने के लिए आवश्यक मेंटल स्पेस में रहूंगा। उम्मीद है कि चीजें भारत के अनुरूप होंगी। विश्वनाथन सर (विश्वनाथन आनंद) मेरे पूरे करियर में हमेशा एक बड़ा समर्थन रहे हैं। वह न केवल एक प्रेरणा और रोल मॉडल रहे हैं, बल्कि उन्होंने मुझे और भारत के कई युवाओं को व्यक्तिगत रूप से भी समर्थन दिया है। 

फाइनल को लेकर गुकेश का बयान
डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व चैंपियनशिप फाइनल मैच की तैयारी को लेकर पूछे जाने पर गुकेश ने कहा- मैंने अभी तक उस बारे में नहीं सोचा है। इसके लिए मुझे ज्यादा समय नहीं मिला है। मैं जल्द ही इसको लेकर तैयारी शुरू करूंगा और प्लान तैयार करूंगा। मैं इस टूर्नामेंट में बेहतर करने की कोशिश करूंगा। मैं हमेशा, हर जगह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed