{"_id":"661a1d4df31eeddb2c0e1229","slug":"candidates-chess-gukesh-first-defeat-slipped-from-top-position-praggnanandhaa-draw-with-top-seed-caruana-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिडेट्स शतरंज: गुकेश की पहली हार, शीर्ष स्थान से फिसले, प्रगनानंदा ने शीर्ष वरीय कारुआना से ड्रॉ खेला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कैंडिडेट्स शतरंज: गुकेश की पहली हार, शीर्ष स्थान से फिसले, प्रगनानंदा ने शीर्ष वरीय कारुआना से ड्रॉ खेला
Sat, 13 Apr 2024 11:21 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो (कनाडा)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो (कनाडा)।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:21 AM IST
सार
रूस के इयन नेपोमनियाच्ची (4.5) अमेरिकी नाकामुरा (3.5) से ड्रॉ खेलकर इकलौती बढ़त पर हैं। महिला वर्ग में आर वैशाली को चीन की ली टिंगजी (4) से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कोनेरू हंपी ने यूक्रेन की मुजिशुक (2.5) से ड्रॉ खेला। दोनों के 2.5 अंक हैं।
विज्ञापन
गुकेश और प्रगनानंदा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डी गुकेश को कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। उन्हें फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के खिलाफ अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मात सहनी पड़ी। इस हार के बाद गुकेश (4) को संयुक्त शीर्ष स्थान भी गंवाना पड़ा। अब वह आर प्रगनानंदा और फैबियानो कारुआना के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रगनानंदा (4) और शीर्ष वरीय कारुआना (4) ने सातवें दौर की बाजी ड्रॉ खेली। विदित गुजराती (3.5) का भी अजरबैजान के निजात एबासोव (2) से मुकाबला बराबरी पर छूटा।
रूस के इयन नेपोमनियाच्ची (4.5) अमेरिकी नाकामुरा (3.5) से ड्रॉ खेलकर इकलौती बढ़त पर हैं। महिला वर्ग में आर वैशाली को चीन की ली टिंगजी (4) से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कोनेरू हंपी ने यूक्रेन की मुजिशुक (2.5) से ड्रॉ खेला। दोनों के 2.5 अंक हैं। चीन की झोंगयी तान (5) ने रूस की अलेक्जेंडर गोर्याचकिना (4.5) से ड्रॉ खेल महिला वर्ग में अपनी बढ़त को कायम रखा है।
टूर्नामेंट का आधा पड़ाव समाप्त
सात दौर के बाद टूर्नामेंट का आधा पड़ाव समाप्त हो चुका है। अब अगले सात दौर में विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने वाले का फैसला होगा। टूर्नामेंट में पहली बार चीजें गुकेश की योजनाओं के अनुसार नहीं चलीं। मध्य खेल तक गुकेश अच्छी स्थिति में थे, लेकिन उन्हें गैरजरूरी जटिलताओं को अपनाना महंगा पड़ा। वह बुरी तरह समय के फेर में फंस गए थे। प्रगनानंदा ने 41 चालों में फ्रेंच रक्षण का सहारा लेते हुए कारुआना से ड्रॉ खेला। गुजराती भी मध्य खेल में मजबूत स्थिति में थे, लेकिन एबासोव ने खेल के अंत में मजबूत रक्षण का परिचय देकर ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
हंपी ने 40 चालों में ड्रॉ खेला
वैशाली और हंपी दोनों सबसे निचले स्थान पर हैं। ऐेसे में उनकी टूर्नामेंट में वापसी की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी हैं। वैशाली टिंगजी से 36 चालों में हारीं। वहीं काले मोहरों से खेल रहीं हंपी और मुजिशुक का मुकाबला 40 चालों में बराबरी पर छूटा। शुक्रवार को टूर्नामेंट का दूसरा विश्राम दिवस है।