फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Canada captures Davis Cup for the first time in 109 years, defeats 28-time champion Australia in FInal

Davis Cup: कनाडा ने 109 साल में पहली बार किया डेविस कप पर कब्जा, 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया

Mon, 28 Nov 2022 11:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मलागा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मलागा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 11:40 AM IST
सार

कनाडा ने 109 साल पूर्व पहली बार डेविस कप में हिस्सा लिया था और फाइनल में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया।

विज्ञापन
Canada captures Davis Cup for the first time in 109 years, defeats 28-time champion Australia in FInal
डेविस कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा ने रविवार को पहली बार डेविस कप टेनिस खिताब अपने नाम कर लिया। कनाडा ने 109 साल पूर्व पहली बार डेविस कप में हिस्सा लिया था और फाइनल में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स अगुर एलिसमी ने दूसरे एकल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनाउर को 6-3-6-4 से हराकर टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। 
विज्ञापन


फेलिक्स ने 16 विनर्स लगाए जबकि एलेक्स पांच विनर्स ही लगा सके। इससे पहले डेनिस शापोवालोव ने थानासी कोकानाकिस को 6-2, 6-4 से हराया था। एलिसमी ने डेविस कप जीत को सपना सच होना बताया। कनाडा इससे पहले 2019 में फाइनल में पहुंचा था तब राफेल नडाल की स्पेन टीम से हार गया था। शापोवालोव और फेलिक्स ने 2015 में कनाडा को जूनियर डेविस कप जिताने में भी मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed