फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Camp of Indian swimmers can organize in South Africa, depends on covid situation in South Africa

दक्षिण अफ्रीका में लग सकता है भारतीय तैराकों का शिविर, लेकिन कोविड-19 हालात पर निर्भर

Sat, 23 Jan 2021 09:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 23 Jan 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Camp of Indian swimmers can organize in South Africa, depends on covid situation in South Africa

भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) अपने तैराकों के लिए मार्च में दक्षिण अफ्रीका में शिविर लगाने की योजना बना रहा है, लेकिन यह देश में कोविड-19 हालात पर निर्भर करेगा। दस सीनियर और इतने ही जूनियर तैराकों का ग्रुप (20 तैराक) प्रिटोरिया या स्टेलेनबॉश के हाई परफॉरमेंस सेंटर में ट्रेनिंग करेंगे और वे डरबन में होने वाली फिना क्वाफिाइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


एसएफआई महासचिव मोनल चोकसी ने कहा, ‘टीम मार्च में किसी समय जाएगी और अंतिम टूर्नामेंट 29 मई के करीब है इसलिए तैराक वहीं ट्रेनिंग करेंगे और प्रतियोगिता में भाग लेंगे।’ हालांकि कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका में इस समय यात्रा संबंधित पाबंदियां लगी हुई हैं, लेकिन एसएफआई को उम्मीद है कि मार्च तक हालात में सुधार होगा।
विज्ञापन


चोकसी ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका में नए म्यूटेंट स्ट्रेंट की मौजूदगी से अचानक हालात खराब हो गए हैं। वहां अब लॉकडाउन लग गया है लेकिन अभी तो जनवरी ही है और शिविर मार्च में हैं। इस प्रस्ताव को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed