कैडेट टेबल टेनिस: कर्नाटक की तृप्ति यूपी की दिशा को हराकर मुख्य ड्रॉ में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की तृप्ति पुरोहित ने यहां अभय प्रशाल में उत्तर प्रदेश की के. दिशा को क्वालिफिकेशन ग्रुप-1 मैच में 3-2 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया। इसके अलावा तमिलनाडु की दर्शिनी, कर्नाटक की निहारिका और बंगाल की पृथा तालुकदार भी क्वालिफाई करने में सफल रहीं। तृप्ति के लिए यह मुकाबला काफी कड़ा हो गया था। उन्होंने पहले दो गेम जीत लिए लेकिन यूपी की खिलाड़ी दिशा ने उसके बाद अगला गेम जीता और चौथे गेम में दो गेम प्वाइंट बचाकर अपनी संभावनाओं को मजबूत कर दिया लेकिन तृप्ति ने अंतत: रोमांचक मुकाबला 11-9, 11-9, 6-11, 12-14, 11-15 से जीत लिया।
इसी तरह दर्शिनी को निर्णायक गेम तक चले मैच में असम की प्रतिद्वंद्वी अमन्ना ने कड़ी टक्कर दी। नतीजा 9-11, 11-1, 11-9, 7-11, 11-5 से दर्शिनी के पक्ष में रहा। निहारिका एक समय तेलंगाना की मर्सी पालापार्थी से 1-2 से पिछड़ रही थी लेकिन उन्होंने वापसी करके 9-11, 11-3, 6-11, 11-4, 11-9 से मैच जीता। बंगाल की पृथा को अरुणाचल की मैत्री के खिलाफ 8-11, 14-12, 11-9, 8-11, 11-2 से जीत मिली। यूपी की वृतिका, दिल्ली की अर्चा जैन, वंशिका मुदगल, हरियाणा की सान्वी, राजस्थान की समायरा, चंडीगढ़ की नेहा भी क्वालिफाई करने में सफल रहीं। कैडेट बालिका वर्ग में भी पहले दौर के ग्रुप मैच हो गए हैं।