फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   British shooter Amber Hill out of Tokyo Olympics after testing positive for Covid-19

टोक्यो ओलंपिक: महज दो दिन शेष, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पांच खिलाड़ी बाहर

Wed, 21 Jul 2021 07:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 21 Jul 2021 07:18 PM IST
सार

ओलंपिक खेल शुरू होने से महज दो दिन पहले अलग अलग देशों के पांच खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित होने के कारण बुधवार को टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। इनमें तीन टोक्यो में जबकि दो अपने देश में ही संक्रमित पाए।

विज्ञापन
British shooter Amber Hill out of Tokyo Olympics after testing positive for Covid-19
निशानेबाज अंबर हिल - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज दो दिन का समय बचा है। इससे पहले अलग अलग देशों के पांच खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित होने के कारण बुधवार को टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। इनमें तीन टोक्यो में जबकि दो अपने देश में ही संक्रमित पाए गए। रूस की तैराक इल्या बोरोडिन (टोक्यो रवाना होने से पहले), ब्रिटेन की शीर्ष रैंकिंग की निशानेबाज अंबर हिल, चिली की ताइक्वांडो खिलाड़ी फर्नांडा एग्वायर, नीदरलैंड की स्केटबोर्ड खिलाड़ी केंडी जेकब्स और चेक गणराज्य के टेबल टेनिस खिलाड़ी पावेल सिरुसेक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण ओलंपिक से बाहर हो गए।

विज्ञापन


खेल गांव में पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की संख्या सात 
विश्व की नंबर एक स्कीट निशानेबाज स्वदेश में ही कोरोना पॉजिटव पाईं गईं। उन्होंने कहा, 'मुझे अभी कितना बुरा लग रहा है, यह बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।' हिल की स्पर्धाएं रविवार और सोमवार को होनी थी और ब्रिटेन का कोई अन्य निशानेबाज उनकी जगह नहीं ले पाएगा। हिल रियो डि जेनेरियो ओलंपिक 2016 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहीं, फर्नांडा यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हुए टेस्ट में पॉजिटिव पाईं गईं जबकि केंडी और पावेल के नतीजे का खुलासा खेल गांव में हुआ। इस तरह से खेल गांव में पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की संख्या सात हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed