{"_id":"5e8bc6a08ebc3e77377a9dda","slug":"british-open-golf-tournament-cancelled-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुआ ब्रिटिश ओपन गोल्फ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोरोना वायरस: दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुआ ब्रिटिश ओपन गोल्फ
Tue, 07 Apr 2020 05:47 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण ब्रिटिश ओपन गोल्फ दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट रॉयल सेंट जॉर्ज गोल्फ क्लब केंट में जुलाई में होना था। चार मेजर टूर्नामेंटों में रद्द होने वाला यह पहला टूर्नामेंट है। गोल्फ का सबसे पुराना मेजर टूर्नामेंट अब 2021 में होगा।
विज्ञापन
आयोजकों ने एक बयान में कहा, ‘ब्रिटिश ओपन केंट में 12 से 19 जुलाई तक होना था लेकिन ब्रिटिश सरकार, स्वास्थ्य अधिकारियों और सलाहकारों से मशविरे के बाद इसे रद्द कर दिया गया। हमने इस साल के लिए हर विकल्प पर गौर किया लेकिन यह मुमकिन नहीं था। रॉयल सेंट जॉर्ज 14 बार ब्रिटिश ओपन की मेजबानी कर चुका है। पिछली बार 2011 में की थी। इससे पहले मार्च में मास्टर्स और पीजीए चैंपियनशिप को स्थगित किया जा चुका है।'
विज्ञापन