फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxing World Qualifiers: Abhimanyu Loura beats Nikolov in thrilling clash to advance

Olympic Qualifier: मुक्केबाज अभिमन्यु लौरा ने क्रिस्टियन निकोलोव को हराया, अगले दौर में बनाई जगह

Sat, 25 May 2024 08:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 25 May 2024 08:06 PM IST
सार

अभिमन्यु ने धीमी शुरुआत की जिससे बुल्गारिया के 10 बार के राष्ट्रीय चैंपियन निकोलोव ने पहले राउंड में दबदबा बना लिया। हालांकि 21 साल के भारतीय मुक्केबाज ने तेजी से रणनीति बदली और दूसरे राउंड में आक्रामक हो गए जिससे पांच में से चार जजों ने उनके हक में अंक दिए।

विज्ञापन
Boxing World Qualifiers: Abhimanyu Loura beats Nikolov in thrilling clash to advance
अभिमन्यु लौरा - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजों का विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन जारी रहा और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अभिमन्यु लौरा ने शानदार जज्बा दिखाते हुए शनिवार को पेरिस ओलंपिक के लिए मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर के 80 किग्रा वर्ग के पहले दौर में बुल्गारिया के क्रिस्टियन निकोलोव पर जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।  
विज्ञापन

वापसी करने में सफल रहे अभिमन्यु
अभिमन्यु ने धीमी शुरुआत की जिससे बुल्गारिया के 10 बार के राष्ट्रीय चैंपियन निकोलोव ने पहले राउंड में दबदबा बना लिया। हालांकि 21 साल के भारतीय मुक्केबाज ने तेजी से रणनीति बदली और दूसरे राउंड में आक्रामक हो गए जिससे पांच में से चार जजों ने उनके हक में अंक दिए। इस भारतीय ने तीसरे और अंतिम राउंड में तेजी से मुक्के जड़ना जारी रखते हुए 3-0 से मुकाबला जीत लिया। इससे थाईलैंड की राजधानी में भारतीय दल के दो मुकाबलों में यह दूसरी जीत रही। शुक्रवार को सचिन सिवाच ने 57 किग्रा वर्ग में न्यूजीलैंड के एलेक्स मुकाका को हराकर जीत से खाता खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात पुरुष और तीन महिला मुक्केबाज पेश कर रहे हैं चुनौती
भारत ने दूसरे विश्व क्वालीफायर में सात पुरुष और तीन महिला मुक्केबाज उतारे हैं। अभिनाश जामवाल (63.5 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) रविवार को अपने-अपने वर्गों में चुनौती पेश करेंगे। जामवाल का सामना लिथुआनिया के आंद्रिजुस लावरेनोवास से होगा, जबकि निशांत शुरुआती बाउट में आमंडो बिगाफा के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे। निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहाई (75 किग्रा) ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पेरिस ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed