फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxing qualifier: India’s Amit Panghal defeated Paalam to qualify for Tokyo Olympics Sakshi out

मुक्केबाजी क्वालीफायर: मैरी कॉम-पंघाल-सिमरनजीत ने कटाया ओलंपिक का टिकट, साक्षी-मनीष हारे

Tue, 10 Mar 2020 09:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Mar 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Boxing qualifier: India’s Amit Panghal defeated Paalam to qualify for Tokyo Olympics Sakshi out
एमसी मैरीकॉम - फोटो : social media

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने टोक्यो ओलंपिक में अपना स्थान पक्का कर लिया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्डन के अम्मान में चल रहे मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर में मैरी कॉम ने (51 किग्रा) क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फिलीपींस के मुक्केबाज आयरिश मैग्नो को हराकर ओलंपिक कोटा हासिल किया। वहीं, शीर्ष वरीय पंघाल ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। 

सोमवार को 52 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमित ने फिलीपींस के मुक्केबाज कार्लो पालम को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। वे पहली बार ओलंपिक में भाग लेंगे।
 

अमित सहित भारत के अब तक कुल छह मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनसे पहले रविवार को इसी टूर्नामेंट के अलग-अलग भारवर्ग में भारत के पांच मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।


हालांकि भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसकी मुक्केबाज साक्षी चौधरी को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 19 वर्षीय पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैंपियन को महिलाओं के 57 किग्रा भारवर्ग में कोरियाई मुक्केबाज से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

मनीष कौशिक हारे
मनीष कौशिक (63 किग्रा) को मंगोलिया के मुक्केबाज चिनजोरिग बतरसुख के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए।

सिमरनजीत ने पहली बार हासिल किया ओलंपिक कोटा
पंजाब की मुक्केबाज सिमरनजीत कौर ने मंगोलिया की बॉक्सर को हारकर पहली बार ओलंपिक कोटा हासिल किया। सेमीफाइनल में सिमरन का सामना चीन ताइपे की मुक्केबाज शिह-यी वू से होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed