फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxing: Neeraj stuns former world champion to enter final in Russia six others assured of medals

नीरज ने विश्व चैंपियन मेसियानो को चौंकाया 

Sat, 03 Aug 2019 08:22 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 03 Aug 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Boxing: Neeraj stuns former world champion to enter final in Russia six others assured of medals
नीरज - फोटो : social Media

इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता नीरज (57 किग्रा) ने रूस के कासपियस्क में चल रही मागोमेद सलाम उमाखानोव मेमोरियल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 2016 की विश्व चैंपियन एलेसिया मेसियानो पर सनसनीखेज जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


स्ट्रांजा मेमोरियल की कांस्य पदक विजेता हरियाणावी मुक्केबाज ने सेमीफाइनल में मेसियानो को करीबी मुकाबले में 3-2 से मात देकर रजत पदक पक्का कर लिया। दोनों मुक्केबाजों के कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाज ने अंतिम दौर में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब मुकाबले में प्रवेश किया। नीरज के अलावा तीन अन्य मुहिला मुक्केबाज विजेता पूजा रानी (75 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और जॉनी  (60 किलो) सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरव और गोविंद ने भी पक्का किया पदक

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (56 किग्रा) और 2019 इंडिया ओपन के उपविजेता गोविंद साहनी (49 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए।

गौरव ने रूस के माकसिम चेरनीशेव को 3-2 से हराया। रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गौरव शुरू में सतर्क होकर खेले लेकिन बाद में उन्होंने आक्रामक होकर लगातार मुक्के जड़कर जीत हासिल की। गोविंद ने तजाकिस्तान के शेरमुखाम्मद रूस्तामोव को मात दी।


गोविंद ने शुरू से ही दबदबा बनाया और पूरे मैच के दौरान आक्रामकता से खेलते रहे जिससे रेफरी ने विपक्षी मुक्केबाज को देखते हुए तीसरे दौर में मुकाबला रोक दिया। आशीष इंशा (52 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में रूस के इस्लामितदिन अलीसोलतानोव के हाथों 1-4 से हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed