{"_id":"68957312316989629b074f33","slug":"boxing-five-medals-confirmed-in-under-19-asian-championship-five-indian-boxers-in-semi-finals-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing: अंडर 19 एशियाई चैंपियनशिप में पांच पदक पक्के, पांच भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Boxing: अंडर 19 एशियाई चैंपियनशिप में पांच पदक पक्के, पांच भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में
Fri, 08 Aug 2025 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 08 Aug 2025 09:17 AM IST
सार
अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप साथ में हो रही है। भारत के अंडर 22 वर्ग में भी 13 पदक पक्के हो गए हैं।
विज्ञापन
शिवम
- फोटो : BFI Twitter
विस्तार
भारत के पांच पुरूष मुक्केबाज भी अंडर 19 एशियाई चैम्पियनशिप में अपने-अपने भारवर्ग के मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए जिससे उनका पदक पक्का हो गया है। शिवम (55 किलो ), मौसम सुहाग (65 किलो ), राहुल कुंडू (75 किलो), गौरव (85 किलो) और हेमंत सांगवान (90 किलो ) ने अंतिम चार में जगह बनाई। इससे पहले सात महिला मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
अंडर 19 और अंडर 22 एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप साथ में हो रही है। भारत के अंडर 22 वर्ग में भी 13 पदक पक्के हो गए हैं। शिवम ने उजबेकिस्तान के अब्दुलअजीज अब्दुनाजारोव को 5-0 से हराया, जबकि मौसम ने किर्गीस्तान के मुखम्मद अलीमबेकोव को 3-2 से मात दी। राहुल ने दक्षिण कोरिया के ऊंजो जियोंग को हराया जब रैफरी ने मुकाबला रोक दिया। गौरव ने चीनी ताइपै के कुआंग याओ चेंग को मात दी। हेमंत ने उजबेकिस्तान के मुहम्मदरिजो सिद्दीकोव को हराया। कृष हालांकि 90 प्लस वर्ग में ईरान के अब्बास घर्शास्बी से हार गए।

Shivam(55kg), Mousam Suhag(65kg), and Rahul Kundu (75kg) storm into the U19 semifinals with dominant performances! 💥@steveressler @asianboxing @Media_SAI @kheloindia pic.twitter.com/dqpgCmlofa
— Boxing Federation (@BFI_official) August 7, 2025
विज्ञापन