{"_id":"5fffc8ef8ebc3e2e6f0170e2","slug":"boxing-federation-of-india-president-requests-players-engaged-in-preparation-for-olympics-should-given-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष की मांग, ओलंपिक की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों को लगे टीका","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष की मांग, ओलंपिक की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों को लगे टीका
Thu, 14 Jan 2021 10:00 AM IST
Rajeev Rai
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
protest system in boxing
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर कहा है कि ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
सिंह ने पत्र में कहा है कि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द टीका लगाने से वे बिना मानसिक परेशानी के तैयारियां कर सकेंगे। उनके साथ जुड़े सपोर्ट स्टाफ को भी टीका लगाया जाए। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों की ओलंपिक की तैयारियां सुचारू ढंग से होंगी बल्कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक में खेल गांव में उन्हें आराम से प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टोक्यो में होने वाले ओलंपिक को पिछले साल कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था और अब इसका आयोजन इस साल करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन