फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxing Federation of India elections on February 3

तीन फरवरी को होगा भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का चुनाव

Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Boxing Federation of India elections on February 3
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) अपना चुनाव तीन फरवरी को कराएगा। पिछले साल सितंबर से ही चुनावी प्रक्रिया कोरोना महामारी के चलते दो बार स्थगित की जा चुकी है। इस देरी के कारण उत्तर प्रदेश एमेच्योर मुक्केबाजी संघ ने इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन


अदालत ने पिछले महीने याचिका की सुनवाई के बाद बीएफआई से चुनावी कार्यक्रम सौंपने को कहा। शुक्रवार को हुई सुनवाई में तीन फरवरी को चुनाव कराने की तारीख तय की गई।  महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार, 'चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीन फरवरी 2021 को कराये जाएंगे। सभी पक्षों ने बीएफआई द्वारा मुहैया कराए गए कार्यक्रम पर स्वीकृति दे दी है।'
विज्ञापन


चुनाव 18 दिसंबर को गुरूग्राम में महासंघ के मुख्यालय में आम सालाना बैठक के दौरान कराया जाना था। निर्वतमान अध्यक्ष अजय सिंह को अध्यक्ष पद के लिए मुंबई क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता आशीष शेलार ने चुनौती दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेलार ने दो दिसंबर को बीएफआई निर्वाचक मंडल में शामिल किए जाने के बाद दो दिसंबर को नामांकन दस्तावेज भरे। महाराष्ट्र के पूर्व खेल मंत्री शेलार (48 वर्ष) मुंबई जिला फुटबॉल संघ के पूर्व चेयरमैन भी हैं। वह इस समय बांद्रा पश्चिम निवार्चन क्षेत्र से विधायक हैं। अजय सिंह ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की देखरेख में हुए चुनावों के बाद अध्यक्ष पद संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed