{"_id":"5ff8940e8ebc3e32f057ec8f","slug":"boxing-federation-of-india-elections-on-february-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फरवरी को होगा भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का चुनाव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तीन फरवरी को होगा भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का चुनाव
Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) अपना चुनाव तीन फरवरी को कराएगा। पिछले साल सितंबर से ही चुनावी प्रक्रिया कोरोना महामारी के चलते दो बार स्थगित की जा चुकी है। इस देरी के कारण उत्तर प्रदेश एमेच्योर मुक्केबाजी संघ ने इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
अदालत ने पिछले महीने याचिका की सुनवाई के बाद बीएफआई से चुनावी कार्यक्रम सौंपने को कहा। शुक्रवार को हुई सुनवाई में तीन फरवरी को चुनाव कराने की तारीख तय की गई। महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार, 'चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीन फरवरी 2021 को कराये जाएंगे। सभी पक्षों ने बीएफआई द्वारा मुहैया कराए गए कार्यक्रम पर स्वीकृति दे दी है।'
विज्ञापन
चुनाव 18 दिसंबर को गुरूग्राम में महासंघ के मुख्यालय में आम सालाना बैठक के दौरान कराया जाना था। निर्वतमान अध्यक्ष अजय सिंह को अध्यक्ष पद के लिए मुंबई क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता आशीष शेलार ने चुनौती दी है।
विज्ञापन
शेलार ने दो दिसंबर को बीएफआई निर्वाचक मंडल में शामिल किए जाने के बाद दो दिसंबर को नामांकन दस्तावेज भरे। महाराष्ट्र के पूर्व खेल मंत्री शेलार (48 वर्ष) मुंबई जिला फुटबॉल संघ के पूर्व चेयरमैन भी हैं। वह इस समय बांद्रा पश्चिम निवार्चन क्षेत्र से विधायक हैं। अजय सिंह ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की देखरेख में हुए चुनावों के बाद अध्यक्ष पद संभाला था।